गोल्‍फ के शौकीन डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में इंस्‍टॉल कर डाला गोल्‍फ सिम्‍युलेटर

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का गोल्‍फ प्रेम जगजाहिर है। उनके पास खुद का अपना एक गोल्‍फ कोर्स है और फ्लोरिडा में उन्‍हें अक्‍सर गोल्‍फ खेलकर समय बिताते हुए देखा गया है। पिछले माह वॉशिंगटन पोस्‍ट की एक खबर में कहा गया था कि ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में एक गोल्‍फ सिम्‍युलेटर इंस्‍टॉल किया है। 50,000 डॉलर का यह गोल्‍फ सिम्‍युलेटर अब अमेरिका में नए राजनीतिक विवाद की वजह बन गया है। यह सिम्‍युलेटर एक कमरे के जितना बड़ा है और इस सिम्‍युलेटन के बार ट्रंप वर्चुअली गोल्‍फ खेलकर अपना समय बिताते हैं।

donald-trump-golf-100.jpg

ट्रंप बोले काम करता हूं न कि गोल्‍फ खेलता हूं

व्‍हाइट हाउस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी पर अगर यकीन करें तो नए सिस्‍टम ने पुराने सिम्‍युलेटर को ही रिप्‍लेस किया है जो पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान इंस्‍टॉल किया गया था। ट्रंप ने इस सिम्‍युलेटर को अपने पर्सनल क्‍वार्ट्स में इंस्‍टॉल किया गया है। एक अधिकारी की ओर से बताया गया है कि ट्रंप ने इस सिम्‍युलेटर का खर्च खुद उठाया है। ट्रंप ने सिम्‍युलेटर पर गोल्‍फ खेलने के लिए समय भी तय किया है। ट्रंप अपने खास समय में गोल्‍फ खेलते हैं। ट्रंप के करीबियों की मानें तो वह अपना अधिकतर समय टीवी देखते हुए और ट्वीट करते हुए बिताते हैं। इसके अलावा मीटिंग्‍स और फोन कॉल्‍स पर भी उनका समय बितता है।

ट्रंप के एग्जिक्‍यूटिव टाइम यानी उनके खास समय के बारे में बताया गया था कि यह समय 60 प्रतिशत मीटिंग्‍य के लिए होता है। ट्रंप सुबह 11 बजे से पहले अपने घर से नहीं निकलते हैं। वहीं ट्रंप ने एक बार ट्वीट किया था कि उन्‍हें अपना समय कैसे बिताना है, इसे लेकर वह काफी अलर्ट रहते हैं। ट्रंप के मुताबिक जब एग्जिक्‍यूटिव टर्म की बात होती है तो वह साधारण तौर पर काम कर रहे होते हैं न कि आराम करते हैं। वहीं व्‍हाइट हाउस के अधिकारियों की मानें तो ट्रंप ने अभी तक अपने गोल्‍फ सिम्‍युलेटर क प्रयोग नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+