डर रहे हैं ओबामा अगर ISIS के हाथ लग गए न्यूक्लियर वेपेंस तो!
वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में दो दिनों तक चला परमाणु सिक्योरिटी समिट शुक्रवार को खत्म हो गया। लेकिन इस सम्मेलन के आखिरी दिन मेजबान और राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक डर का इजहार दुनिया के सामने किया।

ओबामा को इस बात का डर है कि अगर आईएसआईएस के पागल आतंकियों के हाथ परमाणु हथियार लग गए तो फिर क्या होगा? आपको बता दें कि बेल्जियम के एक न्यूक्लियर प्लांट का वीडियो आईएसआईएस आतंकियों ने बनाया है।
ISIS ने किया केमिकल वेपेंस का प्रयोग
समिट के आखिरी दिन राष्ट्रपति ओबामा ने इस बात की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया कि आईएसआईएस पहले ही सीरिया और इराक में मस्टर्ड केमिकल वेपेंस का प्रयोग कर चुका है।
ऐसे में इस बात पर किसी को शक नहीं होना चाहिए कि एक मूर्ख आतंकी भी न्यूक्लियर परमाणु हथियार का प्रयोग दुनिया में करोड़ों लोगों को मारने और तबाही लाने के लिए आसानी से कर सकता है।
फैमिलीमैन ISIS चीफ बगदादी
31 मार्च को शुरू हुई इस समिट में दुनिया के 50 देशों के नेताओं ने शिरकत की थी। इस समिट का मकसद परमाणु सामग्री के खजाने को सुरक्षित रखना है जिसे मेडिकल और एनर्जी के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है।
कुछ सेकेंड्स और हजारों मौतें
ओबामा ने जानकारी दी कि करीब दो हजार टन की परमाणु सामग्री दुनिया के सैन्य और असैन्य ठिकानों में मौजूद है। इस दो टन में से तो कुछ ऐसी है जो बिना किसी सिक्योरिटी के पड़ी हुई है।
ओबामा ने वॉर्निंग देते हुए कहा कि प्लूटोनियम का एक छोटा सा हिस्सा, करीब एक सेब के आकार से हजारों व्यक्तियों की हत्या कुछ ही सेकेंड्स में कर सकता है और उन्हें घायल कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications