ओबामा ने भारत और पाक को परमाणु हथियार कम करने को कहा

वाशिंगटन। न्‍यूक्लियर सिक्‍योरिटी समिट के आखिरी दिन अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा कई अहम पहलुओं के बीच भारत और पाकिस्‍तान के बीच मची परमाणु हथियारों की होड़ का जिक्र करना नहीं भूले।

president-obama-india-pakistan-nuclear-weapons

राष्‍ट्रपति ओबामा ने नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया की बात छेड़ते हुए भारत और पाकिस्‍तान से कहा कि दोनों देश अपने-अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में कमी लाएं। ओबामा के मुताबिक दोनों देश एक गलत दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।

ओाबामा को डर कहीं किसी मूर्ख आतंकी को न मिल जाएं परमाणु हथियार

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने कहा भारत और पाकिस्तान को अपने परमाणु हथियारों के भंडार में कमी में प्रगति करने और सैन्य सिद्धांत को बढ़ाने की जरूरत है।

ओबामा ने कहा कि यहां हमारे सामने एक चुनौती यह है कि जब तक अमेरिका और रूस, परमाणु हथियार रखने वाले दो सबसे बड़े देशों के रूप में, मार्ग का नेतृत्व करने को तैयार नहीं होते तब तक हमारे परमाणु जखीरे में बड़ी कमी देखना बहुत मुश्किल है।

ओबामा ने यहां दो दिन तक चली समिट के आखिरी में मीडिया से कि हमें कोरियन देशों पर देखने की जरूरत है क्योंकि नॉर्थ कोरिया पूरी तरह से एक अलग श्रेणी में है। उन्‍होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया पूरी दुनिया के लिए काफी चिंताएं पैदा कर रहा है। वहीं पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि वर्ष 2017 में भारत भी इसी तरह का एक सम्‍मेलन आयोजित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+