किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात के आसार फिर जगे

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति ने गुरुवार को नॉर्थ कोरिया के साथ होने वाली मीटिंग को कैंसिल कर दिया था, लेकिन अब फिर से कहा है कि किम जोंग उन के साथ सिंगापुर में 12 जून को मुलाकात हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक दिन पहले नॉर्थ कोरिया के साथ 12 जून को होने वाली मीटिंग को कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद ट्रंप ने किम जोंग उन के रिप्लाय का वेलकम भी किया है। ट्रंप ने कहा कि समिट कैंसिल को लेकर नॉर्थ उत्तर की प्रतिक्रिया बहुत ही उदार और शांतिप्रिय थी।

किम-ट्रंप के बीच सिंगापुर में मुलाकात के आसार फिर जगे

ट्रंप ने कहा कि नॉर्थ कोरिया स्वयं बात करने की इच्छा रख रहा है और हम बहुत खुश है। ट्रप ने कहा कि हम उनसे बात कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि वार्ता हो। ट्रंप ने कहा है कि हम भी चाहते हैं कि समिट हो और 12 जून को मुलाकात हो सकती है। इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने किम को लेटर लिखकर कहा 12 जून को सिंगापुर में होने वाली वार्ता को यह कहकर कैंसिल कर दिया था कि फिलहाल दोनों देशों के बीच बातचीत का माहौल नहीं है।

हालांकि, ट्रंप के इस लेटर के बाद भी नॉर्थ कोरिया ने अपने न्यूक्लियर सुरंगों को नष्ट कर दिया है। नॉर्थ कोरिया ने शुक्रवार को दुनियाभर के मीडिया को आमंत्रित कर अपने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर साइट को नष्ट कर अपना वादा पूरा किया।

पिछले कुछ सप्ताह अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद किम जोंग उन ने अपने न्यूक्लियर साइट को खत्म नहीं करने की धमकी दी थी और उसके बाद अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया के लीबिया जैसै हालात पैदा करने करने की धमकी दे डाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+