Video: रिहायशी इलाके में अमेरीकी नौसेना का विमान क्रैश, टकराया था एक पक्षी
नई दिल्ली, 18 सितंबर। अमेरिका के टेक्सास में एक बड़ा हादसा उस वक्त हुआ था जब नौसेना का एक विमान अचानक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। हादसे की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नुकसान भारी हुआ। पायलट ने उस वक्त प्लेन से नियंत्रण खो दिया था, जब एक पक्षी विमान के अगले हिस्से में लगे शीशे से टकरा गया। ये तस्वीरें प्लेन पायलट्स के लिए एक सबक बन गईं।

यूएस नेवी का जो विमान हादसे का शिकार हुआ वो एक ट्रेनी प्लेन था। रविवार को अमेरिकी नौसेना के ट्रेनी विमान (T-45C Goshawk) हवा में उड़ान भर रहा था। इसमें एक सीनियर पायलट के साथ ट्रेनी पायलट मौजूद थे।
Terrifying footage has emerged of the moment a bird gets sucked into the engine of a US military jet, causing it to malfunction and crash into a Texas neighbourhood last year. #9News pic.twitter.com/jJMardDnw0
— 9News Australia (@9NewsAUS) September 18, 2022
विमान जब हवा में था तो इसके आगे एक पक्षी आ गया। पक्षी के विंडशील्ड से टकराने के बाद पायलट ने लैंडिंग के वक्त विमान से नियंत्रण खो दिया और प्लेन क्रैश हो गया। तस्वीरों के मुताबिक ये घटना पिछले साल की है। ये हादसा अमेरिका के टेक्सास में हुआ था। जिसका वीडियो जारी होने के बाद एक न्यूज चैनल ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
दरअसल, इस तरह के हादसे सेना के विमान से बहुत कम देखे जाते हैं। ये हादसे किसी भी खतरे से निपटने के लिए सक्षम बनाए गए विमान की तकनीकी के आगे एक चुनौती हैं, जिन्हें साइंटि्स्ट गंभीरता से लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications