अमेरिका का बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट हुआ फेल, नॉर्थ कोरिया को काउंटर करने के लिए की थी लॉन्च

वॉशिंगटन। अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम बुधवार को एक बार फिर असफल हो गया। अमेरिका ने नॉर्थ कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट करने के लिए यूएस मिलिट्री ने हवाई में मिसाइल टेस्ट की थी, जो फेल हो गई। डिफेंस स्पोक्सपर्सन ने कहा कि मिसाइल डिफेंस एजेंसी और यूएस नैवी का एइगिस एशोर मिसाइल डिफेंस टेस्ट कॉम्पलेंक्स (AAMDTC) ने मिलकर स्टैंडर्ड मिसाइल-3 (SM) ब्लॉक आईआईए मिसाइल को हवाई के काउआई में लॉन्च की, लेकिन फेल हो गई। इससे पहले पिछले साल जून में भी अमेरिका अपने SM-3 एंटीबैलिस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल टेस्ट असफल रहा था।

अमेरिका अभी भी मिसाइल डिवेलपमेंट में लगा...

अमेरिका अभी भी मिसाइल डिवेलपमेंट में लगा...

पेंटागन ने इस बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट के फेल को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, अमेरिका अभी भी मिसाइल डिवेलपमेंट में लगा है, जो नॉर्थ कोरिया की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को इंटसेप्ट कर सकता है। बता दें कि जापान अमेरिका से एक ऐसी मिसाइल को खरीदना चाहता है, जो नॉर्थ कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल का सामना कर सके।

जमीन और शिप पर तैनात किया जा सकता है SM-3 को

जमीन और शिप पर तैनात किया जा सकता है SM-3 को

अमरिका की यह SM-3 मिसाइल, इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे से निपटेगी। SM-3 मिसाइल को जमीन और शिप पर तैनात किया जा सकता है। नॉर्थ कोरियाई मिसाइल को काउंटर करने के लिए यूएस-जापान की यह संयुक्त प्रोजेक्ट है। जापान को अमेरिका इसी महीने 130 मिलियन डॉलर से अधिक लागत वाले चार मिसाइलों को खरीदने का प्रस्ताव किया था।

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव को लेकर हो रहे हैं मिसाइल टेस्ट

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव को लेकर हो रहे हैं मिसाइल टेस्ट

कोरियाई प्रायद्वीप में चलते तनाव को लेकर अमरिका और नॉर्थ कोरिया ने लगातार मिसाइल टेस्ट कर दुनिया में खौफ पैदा किया है। नॉर्थ कोरिया ने पिछले साल एक बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट कर कहा था कि उनकी मिसाइल क्षमता पूरे उत्तरी अमेरिका को जद में लेने की ताकत रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+