US Midterm Election Result 2026: टेक्सस से कैरोलिना तक डेमोक्रेट्स की सुनामी, अर्लि ट्रेंड्स में ट्रंप को झटका
US Midterm Election Result 2026: संयुक्त राज्य अमेरिका से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश में मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझान और नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती संकेत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पार्टी रिपब्लिकन के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं।
शुरुआती ट्रेंड्स में पारंपरिक रूप से सुरक्षित माने जाने वाले कई रिपब्लिकन इलाकों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने जोरदार सेंध लगाई है, जिससे अमेरिकी राजनीति में बड़े उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

खास तौर पर टेक्सास और नॉर्थ कैरोलिना जैसे राज्यों से आ रहे रुझान ट्रंप और रिपब्लिकन रणनीतिकारों की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं। डेमोक्रेट उम्मीदवार रॉय कूपर रिपब्लिकन के मजबूत किले नॉर्थ कैरोलिना की सीनेट सीट पर ट्रंप को झटका देते हुए बढत बना ली है। डेमोक्रेट उम्मीदवार को करीब 59 फिसदी वोट मिले हैं जबकि रिपब्लिकन शैनन ब्रे को 40 फिसदी से कुछ कम। साउथ कैरोलिना में भी डेमोक्रेट आगे बढ रहे हैं। इसके साथ ही यूएस के सियासी लॉबी और अंतरराष्ट्रीय जियोपॉलिटिकल फोरम पर यह चर्चा शुरु हो गई है कि यदि ये शुरुआती रुझान अंतिम परिणामों में बदलते हैं, तो यह यूएस कांग्रेस के संतुलन को पूरी तरह बदल सकता है।
समाचार लिखे जाने तक डेमोक्रेट सीनेट में 46 सीटों पर बढत के साथ बहुमत के आंकड़े 51 से केवल 5 अंक पीछे है जबकि रिपब्ल्किन की बढत केवल 36 सीटों पर ही चल रही है। इसी तरह, 218 के बहुमत वाले यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट शुरुआती रुझानों में 121 सीटों के साथ भारी बढत बनाते हुए दिख रहे हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी महज 68 सीटों पर ही लीड कर रही है।
टेक्सास में ऐतिहासिक उलटफेर की आहट
इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा टेक्सस सीनेट की सीट पर हो रही है, जहां डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स तालाारिको (James Talarico) और रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन (Ken Paxton) के बीच कांटे की टक्कर है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, तालाारिको ने बढ़त बना रखी है। टेक्सास गवर्नर के दौर में भी डेमोक्रेट जीना हिंजोसा (Gina Hinojosa) ने दोहरे अंकों की बढत बना ली है।
खास बात यह है कि टेक्सास अमेरिका का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है, जहां पिछले तीन दशकों से अधिक समय से रिपब्लिकन पार्टी का एकछत्र राज रहा है। ऐसे राज्य में डेमोक्रेट्स का मजबूत प्रदर्शन राजनीतिक भूचाल से कम नहीं माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि रिपब्लिकन प्राइमरी में मौजूदा सीनेटर जॉन कॉर्निन की हार और केन पैक्सटन के उम्मीदवार बनने के बाद पार्टी के भीतर उपजे आंतरिक विरोध का फायदा डेमोक्रेट्स को मिल रहा है।
साउथ कैरोलिना में भी चौंकाने वाले संकेत
टेक्सास के अलावा साउथ कैरोलिना का सीनेट मुकाबला भी डेमोक्रेट्स के पक्ष में झुकता दिखाई दे रहा है। साउथ कैरोलिना को पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन का गढ़ माना जाता है, जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत की कल्पना करना भी मुश्किल हुआ करता था। मौजूदा चुनाव में यहाँ से रिपब्लिकन के सीनेटर डैनियल ग्राहम (Darline Graham) और डेमोक्रेट एनी एंड्र्युस (Annie Andrews) के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों प्रमुख उम्मीदवार ने करीब 48-48 फिसदी वोटों पर कब्ज़ा किया हुआ था। इस पारंपरिक रिपब्लिकन सीट पर डेमोक्रेट्स की मामूली बढ़त ने ट्रंप खेमे में भारी निराशा पैदा कर दी है।
House of Representative और महंगाई का मुद्दा
केवल सीनेट ही नहीं, बल्कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के शुरुआती नतीजों में भी डेमोक्रेट्स ने उत्साहजनक प्रदर्शन किया है। इन चुनावों में अमेरिकी मतदाताओं का झुकाव मुख्य रूप से घरेलू मुद्दों पर है। बढ़ती महंगाई, कॉस्ट ऑफ लिविंग, भ्रष्टाचार, और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों से उपजा असंतोष मतदाताओं को बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ तक खींच कर ला रहा है।
एग्जिट पोल और शुरुआती डेटा बताते हैं कि एक बड़े वर्ग का मानना है कि संसद को राष्ट्रपति की शक्तियों पर प्रभावी 'चेक एंड बैलेंस' (नियंत्रण) रखना चाहिए, जो वर्तमान में कम होता दिख रहा है। यही वजह है कि अमेरिकी मतदाता इस मध्यावधि चुनाव के जरिए व्हाइट हाउस की नीतियों पर लगाम कसने के मूड में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढें: 'ईरान पर अभी हमले का कोई प्लान नहीं, लेकिन सेना तैयार', मिडटर्म का डर या नई चाल? क्या करेंगे ट्रंप?
हालांकि अभी कई प्रमुख राज्यों में वोटों की गिनती अंतिम चरण में बाकी है और तस्वीर पूरी तरह साफ होने में वक्त लग सकता है, लेकिन शुरुआती रुझानों ने यह साबित कर दिया है कि मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रशासन के लिए आसान नहीं रहने वाले हैं। डेमोक्रेटिक खेमे में जहां इस अप्रत्याशित बढ़त के बाद भारी उत्साह है, वहीं रिपब्लिकन पार्टी अपनी रणनीति की समीक्षा और अंतिम चरणों में वापसी की उम्मीद कर रही है। अमेरिका और दुनिया की नजरें अब इन नतीजों के अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि आने वाले समय में अमेरिकी संसद में किसका नियंत्रण होगा।


Click it and Unblock the Notifications
