अमेरिका भी टिकटॉक जैसे एप्‍स को बैन करने के मूड में, ट्रंप के मंत्री माइक पोंपेयो का इशारा

वॉशिंगटन। भारत की तर्ज पर अब अमेरिका ने भी चीन को एक बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने अपने नए बयान से इशारा किया है कि अमेरिका टिकटॉक समेत दूसरी चीनी एप्‍स को बैन कर सकता है। हाल ही में भारत सरकार ने 59 चीनी एप्‍स को बैन किया है और इसमें टिकटॉक जैसी एप्‍स भी शामिल हैं जिन्‍हें बड़ी संख्‍या में भारतीय युवा प्रयोग कर रहे थे।

tiktok-1000

Recommended Video

    America भी TikTok समेत कई Chinese Apps पर Ban लगाने की तैयारी में | वनइंडिया हिंदी

    अमेरिकी सांसदों को सताई सुरक्षा की चिंता

    फॉक्‍स न्‍यूज को दिए एक इंटरव्‍यू में अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपेयो ने कहा, 'मैं एकदम से राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के सामने नहीं जाना चाहता हूं। मगर यह एक ऐसा विकल्‍प है जिस पर हम विचार कर रहे हैं।' अमेरिका के कई सांसदों ने टिकटॉक से जुड़ी राष्‍ट्रीय सुरक्षा की चिंता का मसला उठाया है। उन्‍होंने कई बार ट्रंप प्रशासन को बताया है कि वह किस तरह से यूजर डाटा को हैंडल करने और दूसरी बातों की वजह से इस एप से परेशान हैं। उनका कहना था कि चीनी कानूनों को घरेलू कंपनियों को जरूरत होती है ताकि वह चाइनीज कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (सीसीपी) की तरफ से नियंत्रित हो रहे इंटेलीजेंस नेटवर्क की मदद कर सकें।

    चीन में नहीं है टिकटॉप

    हैरानी की बात है कि टिकटॉक एप चीन में नहीं है और इसका मकसद वैश्वित स्‍तर पर लोगों को आकर्षित करना है। पोंपेयों की टिप्‍पणी ऐसे समय में आई है जब हांगकांग में चीन की तरफ से लाए गए सुरक्षा कानून के अलावा करीब दो वर्षों से चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर जारी है। टिकटॉक चीनी कंपनी बाइटडांस की एक वीडियो एप है। हाल ही में भारत ने इस पर बैन लगाया है। सोमवार को न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से कहा गया है कि जल्‍द ही हांगकांग में इस एप को बंद कर दिया जाएगा। यह कदम चीन की तरफ से यहां पर लाए गए नए सुरक्षा कानून के बाद उठाया जाने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+