US Mass Shooting: अमेरिका में बच्चों से भरे वाटर पार्क में भीषण गोलीबारी, कई बच्चों को गोली लगने की खबर
US Mass Shooting: सब्जी की तरह बंदूक बेचने वाले अमेरिका में एक बार फिर एक सिरफिरे ने अंधाधुंध गोलीबारी की है और इस बार बच्चों से भरे वाटर पार्क में भीषण गोलीबारी की गई है और अमेरिका मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बच्चों को गोली लगने की खबर आ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये गोलीबारी मिशिगन के डेट्रोइट उपनगर रोचेस्टर हिल्स में एक स्प्लैश पैड पर की गई है, जब कई परिवार वाटर पार्क में गर्मी से बचने के लिए पानी में मस्ती कर रहे थे। गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है।

ऑकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बाउचर्ड ने संवाददाताओं को बताया है, कि "फिलहाल करीब 9 से 10 लोग हैं, जिन्हें गोली लगी है जिन्हें अस्पताल भेजा गया है और संदिग्ध अभी भी पकड़ा नहीं गया है और वो आसपास ही कहीं छिपा हुआ है।" शेरिफ के मुताबिक, मौके से एक हैंडगन और तीन खाली मैगजीन बरामद की गईं हैं। वहीं, द सन की रिपोर्ट में कहा गया है, 9 बच्चों को गोली लगी है।
उन्होंने कहा, कि "शुरूआती जांच में पता चला है, कि आरोपी ने करीब 28 राउंड गोलियां फायर की हैं। और गोलियां चलाने के लिए बंदूक को कोई बार रीलोड किया है।" व
ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा, कि "कई लोग बुरी तरह से घायल हैं, उन्हें गोलियां लगी हैं।"
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, अधिकारियों ने कहा, कि अभी भी एक सक्रिय अपराधी आसपास मौजूद है। लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा गया है। हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल और ज्यादा जानकारी नहीं दी है और पीड़ितों की स्थिति के बारे में फिलहाल ज्यादा पता नहीं चल पाया है।
आपको बता दें, कि रोचेस्टर हिल्स ऑक्सफोर्ड से लगभग 24 किलोमीटर दक्षिण में है, जहां 2021 में एक 15 साल के लड़के ने चार हाई स्कूल के छात्रों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाउचर्ड ने कहा, कि शनिवार की गोलीबारी काउंटी के लिए "एक बड़ा झटका" है। उन्होंने कहा, कि "हम समझ नहीं पा रहे हैं, कि आखिर ऐसा क्यों किया गया है। ये एक त्रासदी है।"












Click it and Unblock the Notifications