जेम्स की हत्या पर अमेरिका को नहीं हो रहा भरोसा
वाशिंगटन। 40 वर्षीय पत्रकार जेम्स फोले की आइएसआइएस आतंकियों ने जिस बेदर्दी से मार डाला है, उस पर अमेरिका यकीन नहीं कर पा रहा है। जेम्स फॉले जो एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट थे, उनकी मां ने डायना ने फेसबुक पर लिखा है कि उनके बेटे ने सीरिया के लोगों की मुश्किलों को दुनिया के सामने लाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी है।

ट्विटर और फेसबुक पर जेम्स की बहादुरी को लोग सलाम कर रहे और साथ ही इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं कि जेम्स अब दुनिया में नहीं हैं।
आइएसआइएस आतंकियों ने जेम्स की हत्या का एक वीडियो शूट कर उसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। जेम्स की हत्या को आइएसआइएस की ओर से अमेरिका को दी गई एक नई चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।
अमेरिका ने जेम्स की हत्या के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया है। व्हाइट हाउस की ओर से सीरिया में जेम्स के साथ जो निर्मम व्यवहार किया गया है, उस पर अमेरिका का गुस्सा फूट पड़ा है।
अमेरिका ने कहा है कि कहा है कि सीरिया में आतंकियों द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार के सिर काटने वाले वीडियो जांच अमेरिका की ओर से की जा रही है।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता सी. हेडन ने कहा कि हमने एक वीडियो देखा है, जिसमें आईएसआईएल द्वारा अमेरिकी नागरिक जेम्स फोले की हत्या का दावा किया गया है।
उन्होंने कहा कि इंटेलीजेंसी डिपार्टमेंट इस वीडियो की सत्यता जल्दी से जल्दी जांचने के लिए काम कर रहा है। हेडन ने कहा, अगर यह सही है तो हम एक निर्दोष अमेरिकी पत्रकार की निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं और हम उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर करते हैं जैसे ही और जानकारी मिलती है, हम उपलब्ध करवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications