अमेरिका ने जारी की ट्रैवेल एडवॉयजरी, यूक्रेन की यात्रा करने से बचें, रूस यहां कर सकता है सैन्य कार्रवाई

वॉशिंगटन, 24 जनवरी। अमेरिका और रूस के बीच यूक्रेन को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को लेकर एडवॉयजरी जारी की है। यूक्रेन स्थित अमेरिकी दूतावास ने यात्रियों के लिए जो एडवॉयजरी जारी की है उसमे कहा है कि रूस की ओर से यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की संभावना काफी अधिक है, साथ ही कोरोना संक्रमण का भी यहां खतरा काफी ज्यादा है, लिहाजा नागरिकों को सुझाव दिया जाता है कि वह यहां की यात्रा नहीं करें। यूक्रेन जाने से पहले विशेष सतर्कता बरतें क्योंकि यहां अपराध और नागरिक अशांति है। क्रीमिया, डोनेस्क, लुहांस्क में खतरा ज्यादा अधिक है।

usa

अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से अमेरिकी नागरिकों को कीव से तुरंत बाहर जाने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रूसी सैन्य कार्रवाई का निरंदर खतरा बढ़ रहा है, जिसके चलते रूस के कीव स्थित अमेरिकी दूतावास के लोगों को वहां से तुरंत प्रस्थान करने को कहा गया है। रूस के नियंत्रण वाले क्रीमिया, पूर्वी यूक्रेन में हालात काफी बिगड़ सकते हैं, यहां सुरक्षा के स्थिति से हालात खास रूप से ठीक नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+