ईरान ने Hormuz में समंदर को बना दिया श्मशान! 10 तेल टैंकरों को मिसाइल अटैक में किया राख

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग आज छठे दिन में प्रवेश कर गई है और मिडिल ईस्ट में तनाव अब अपने सबसे विनाशकारी दौर में पहुंच गया है। ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजर रहे 10 से अधिक तेल टैंकरों पर मिसाइल दागने की पुष्टि की है।

इस विध्वंसक कार्रवाई के बाद दुनिया भर में तेल की आपूर्ति ठप होने का खतरा पैदा हो गया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। आइए जानतें हैं समंदर में छिड़ी इस भीषण जंग की वर्तमान स्थिति क्या है?

US Israel Iran War

ईरान की IRGC नौसेना के उप कमांडर मोहम्मद अकबरज़ादेह ने 'स्पुतनिक' और 'फार्स' समाचार एजेंसी को बताया कि ईरान की बार-बार की चेतावनियों को नजरअंदाज करने वाले 10 से अधिक तेल टैंकरों को विभिन्न मिसाइलों से निशाना बनाया गया है।

होर्मुज नौवहन पर पूर्ण प्रतिबंध

इन हमलों के कारण टैंकरों में भीषण आग लग गई है, जिससे होर्मुज का मार्ग पूरी तरह 'किलिंग ज़ोन' में तब्दील हो गया है। ईरान ने अब इस जलडमरूमध्य में नौवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे दुनिया की 20% तेल और LNG सप्लाई रुक गई है।

श्रीलंका के पास अमेरिकी सबमरीन का बड़ा हमला

जंग का दायरा अब खाड़ी देशों से निकलकर हिंद महासागर तक फैल गया है। बुधवार को एक अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के गाले (Galle) तट से करीब 40 समुद्री मील दूर ईरान के आधुनिक जंगी जहाज IRIS Dena को टॉरपीडो से उड़ा दिया। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह किसी दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोने की पहली घटना है। इस हमले में ईरान के कम से कम 80 नौसैनिकों के मारे जाने की खबर है, जबकि 32 को श्रीलंकाई नेवी ने रेस्क्यू किया है।

दुनिया भर में पेट्रोल का संकट और आर्थिक असर

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से कम से कम 200 जहाज खुले समुद्र में फंसे हुए हैं। कतर ने अपनी गैस सप्लाई बंद कर दी है, जबकि इराक और सऊदी अरब को तेल लोडिंग में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • भारत पर असर: भारत के मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोनेट एलएनजी ने 'फोर्स मेज्योर' (Force Majeure) नोटिस जारी कर दिया है।
  • तेल की कीमतें: युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 12% का उछाल आया है और गोल्डमैन सैक्स ने इसके $76 प्रति बैरल तक पहुंचने की भविष्यवाणी की है।
  • महाराष्ट्र में अफरातफरी: भारत में भी इस तनाव का सीधा असर दिख रहा है, जहां पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों के बीच महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका खाड़ी में तेल निर्यात करने वाले जहाजों को सैन्य सुरक्षा (Navy Escorts) और बीमा प्रदान करेगा ताकि ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि इस भीषण गोलाबारी के बीच जहाजों को सुरक्षा देना लगभग असंभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+