US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है, ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति कहा है कि 'वॉशिंगटन ईरान को होर्मुज से गुज़रने वाले जहाज़ों पर ट्रांज़िट शुल्क लगाने की अनुमति नहीं देगा, क्योंकि यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।' साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'होर्मुज जल्द ही खुलेगा, चाहे ईरान सहयोग करें या न करे।'

US Iran War

मालूम हो कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि शनिवार को इस्लामाबाद में बातचीत के लिए मिलने वाले हैं।

आइए विस्तार से जानते हैं इससे जुड़े 10 बड़े अपडेट...

  • मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ट्रंप ने पत्रकारों से कहा 'नहीं, हम टोल वसूली की इजाज़त नहीं देंगे। होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है। अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो हम ऐसा होने नहीं देंगे।'
  • मालूम हो कि ट्रंप की यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि तेहरान एक ऐसी संसदीय योजना पर विचार कर रहा है जिसके तहत जहाजों को ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा, रियाल में टोल देना होगा।
  • ट्रंप ने कहा कि 'तेहरान के पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल करके दुनिया से थोड़े समय के लिए ज़बरन वसूली करने के अलावा कोई और दांव नहीं है लेकिन ईरान के प्रासंगिक बने रहने का एकमात्र उपाय बातचीत करना है।'
  • ट्रंप ने कहा कि 'ईरान के साथ किसी भी समझौते में उनका मुख्य फोकस उसकी परमाणु क्षमताओं को सीमित करने पर होगा। उन्होंने कहा कोई परमाणु हथियार नहीं। यही 99% बात है जब उनसे पूछा गया कि क्या इस समझौते में का मुद्दा भी शामिल होगा, तो ट्रंप ने कहा कि हां, होगा।'
US Iran War
  • अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए छह हफ़्ते से ज़्यादा का समय बीत चुका है और 14 दिनों के लिए दोनों के बीच सीजफायर की स्थिति बनी है, जिसमें पाकिस्तान ने मध्यस्थता के लिए कदम बढ़ाया है। इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक होने वाली है।
  • ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर सीधे हमले रोक दिए हैं, लेकिन इज़रायल ने लेबनान पर अपने हमले जारी रखे हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचा।
  • उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाला अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज वहां पहुंचेगा। जगह की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन AFP की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह इस्लामाबाद का सेरेना होटल हो सकता है।
  • AFP के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance करेंगे, जिनके साथ विशेष दूत Steve Witkoff और राष्ट्रपति के दामाद Jared Kushner भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+