चीन से अमेरिका आए रहस्‍यमय पैकेट में निकले टमाटर के बीज, लोगों को दी गई थी वॉर्निंग

वॉशिंगटन। अमेरिका में पिछले दिनों कई लोगों को रहस्‍यमय बीजों वाले पैकेट्स मिल रहे थे। चाइना पोस्‍ट आए इन पैकेट्स ने अमेरिकी अथॉरिटीज की नींद उड़ा दी थी। अब यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्‍चर (यूएसडीए) के एनिमल एंड प्‍लांट हेल्‍थ इनस्‍पेक्‍शन सर्विस (एपीएचआईएस) की तरफ से इस बात का पता लगा लिया गया है कि ये बीज कौन से हैं। जिन बीजों को लेकर लोगों का वॉर्निंग दी जा रही थी, वो दरअसल टमाटर के हैं। पिछले दिनों न्‍यूज चैनल सीबीएस की तरफ से पुष्टि की गई थी कि 50 अमेरिकी राज्‍यों के नागरिकों को अब तक ऐसे रहस्‍यमय बीजों के पैकेट मिल चुके हैं।

tomato-seeds.jpg

Recommended Video

    China से America आ रहे इन Mystery Seeds Packet में आखिर क्या है? | वनइंडिया हिंदी

    फिलहाल होगा और एक और टेस्‍ट

    कोरोना वायरस महामारी के बीच जब इन बीजों के पैकेट्स सामने आने शुरू हुए तो एजेंसिया चिंतित हो गई थीं। वनस्पति विज्ञान की भाषा में इन्हें सोलेनम लायकोपर्सिकम कहा जाता है। इनसे किसी तरह का खतरा नहीं है लेकिन बीजों को अगले दौर के परीक्षण के लिए बेल्ट्सविले की राष्ट्रीय पहचान सेवा विभाग (NIS) की लैब में भेजा जाएगा। यूएसडीए को ऐसे बीजों के कई पैकेट मिले थे, जो पूरे नॉर्थ अमेरिका में बहुतायत में पाई जाने वाली एक किस्म है। अमेरिकी कृषि विभाग आगे कई चरणों में इनका परीक्षण कराएगा, ताकि हर हाल में ये सुनिश्चित किया जा सके कि ये खतरनाक नहीं हैं। इससे इंसानों और पेड़-पौधों को किसी तरह का खतरा नहीं होगा। एक अमेरिकी नागरिक ने अपने देश के कृषि, पशु और प्लांट निरीक्षण सेवा विभाग को ये संदिग्ध पैकेट मिलने की जानकारी दी थी।

    लोगों से कहा गया पैकेट संभालकर रखें

    इस तरह के पैकेट्स सामने आने के बाद एपीएचआईएस ने लोगों से कहा था कि वे पैकेट को मेलिंग लेबल के साथ संभालकर रखें और अंजान बीजों को बोएं नहीं। यूएसडीए का कहना था कि ऐसे पैकेट इकट्ठा किए जा रहे हैं और उनका टेस्ट कर यह पता लगाया जाएगा कि ये अमेरिका की खेती या फिर पर्यावरण के लिए खतरा तो नहीं हैं। केंटकी के एग्रीकल्चर कमिश्नर रायन क्वॉर्ल्स का कहना है कि इस वक्त इस बारे में जानकारी नहीं है कि यह एक फर्जी की खबर है या मजाक है या फिर कोई इंटरनेट स्कैम है या बायो टेररिज्‍म है। हालांकि, प्रशासन ने लोगों को चेताया है कि ये बीज बोए न जाएं वरना कोई खतरनाक प्रजाति पैदा हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+