US Heatwave: अमेरिका पर मंडराया 'हीट डोम' का साया! 49 डिग्री पहुंचा पारा, 4 करोड़ लोगों पर संकट

US Heatwave: अमेरिका इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में करीब 4 करोड़ लोग तेज गर्मी और भारी उमस से परेशान हैं। कई राज्यों में हीट इंडेक्स 100 डिग्री फारेनहाइट (38 डिग्री सेल्सियस) से ऊपर पहुंच गया है, जबकि दक्षिण-पश्चिम के कुछ इलाकों में इसके 120 डिग्री फारेनहाइट (49 डिग्री सेल्सियस) तक जाने की आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक इस स्थिति के लिए 'हीट डोम' को जिम्मेदार बता रहे हैं। इसने न सिर्फ लोगों की दिनचर्या प्रभावित की है, बल्कि कई सार्वजनिक आयोजन भी रद्द करने पड़े हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

US Heatwave

हीट डोम ने बढ़ाई मुश्किलें, कई राज्यों में रिकॉर्ड गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अमेरिका में भीषण गर्मी की वजह 'हीट डोम' है। यह ऐसी मौसमी स्थिति होती है जिसमें गर्म हवा किसी ढक्कन की तरह एक क्षेत्र में फंस जाती है और तापमान लगातार ऊंचा बना रहता है। मिनेसोटा से मिसिसिपी और दक्षिणी कैलिफोर्निया से नेवादा तक हीट इंडेक्स 100 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर पहुंच गया। वहीं, साउथ डकोटा के रैपिड सिटी में 112 डिग्री फारेनहाइट का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढे़ं; America: अपने फौजियों की मर्दानगी चेक करना चाहते हैं ट्रंप? शुक्राणुओं की जांच का दिया आदेश, क्या होता है ये?

गर्मी और उमस से बेहाल लोग, बेघरों पर सबसे ज्यादा असर

तेज गर्मी और भारी उमस ने आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नेब्रास्का के ओमाहा में बेघरों की मदद करने वाली संस्था 'थ्रेशोल्ड CoC' लोगों को पानी की बोतलें बांट रही है। संस्था के आउटरीच मैनेजर पीट मिलर ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि कुछ सेकंड बाहर खड़े रहने पर भी शरीर पसीने से तर हो जाता है।

भीषण गर्मी का असर आयोजनों पर, तूफान और बाढ़ का भी खतरा

अत्यधिक गर्मी का असर खेल और अन्य सार्वजनिक आयोजनों पर भी दिखाई देने लगा है। मिनेसोटा के कैंटरबरी पार्क में रविवार को होने वाली घुड़दौड़ गर्मी के कारण रद्द करनी पड़ी। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हीट डोम के किनारों पर नमी वाली हवा के कारण ग्रेट लेक्स क्षेत्र में तेज तूफान, अचानक बाढ़ और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है, जो आने वाले दिनों में पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ सकती है।

ये भी पढे़ं: US Wanted Harmanveer Singh: भारतीय मूल के हरमनवीर सिंह कौन? जिसकी तलाश में जुटी अमेरिकी FBI

राहत के आसार, लेकिन फिर लौट सकती है गर्मी

नेशनल वेदर सर्विस के मौसम वैज्ञानिक बॉब ओरावैक का कहना है कि सप्ताह के मध्य तक मध्य अमेरिका के कुछ इलाकों में तापमान में हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि, सप्ताहांत तक गर्मी फिर से बढ़ने की संभावना है। अधिकारियों ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, कूलिंग सेंटर या एयर कंडीशनिंग का इस्तेमाल करने और दोपहर की तेज धूप से बचने की अपील की है। आंकड़ों के मुताबिक 2026 की पहली छमाही अमेरिका के इतिहास की दूसरी सबसे गर्म अवधि रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+