अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
US Former President Bill Clinton: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ, एंजेल यूरेना के अनुसार बिल क्लिंटन को वायरल बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की रात 78 वर्षीय क्लिंटन को बुखार के लक्षण दिखने के बाद हेल्थ चेकअप और टेस्ट करवाने के लिए वाशिंगटन के मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया। यूरेना ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्लिंटन की हालत बेहतर है।

वहीं क्लिंटन के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि चिंता का कोई कारण नहीं है, पूर्व राष्ट्रपति ठीक हो जाएंगे। उन्हें बुखार हो गया था और वे जांच करवाना चाहते थे। वे होश में हैं और सही तरीके से बातचीत कर रहे हैं।
बिल क्लिंटन की हो चुकी है बाईपास सर्जरी
बता दें राष्ट्रपति पद से हटने के बाद के वर्षों में क्लिंटन को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। 2004 में न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन अस्पताल में उनकी बाईपास सर्जरी करवाई गई थी। वहीं 2010 में भी इन्हें हार्ट संबंधी समस्या हुई थी जब उनकी कोरोनरी अटर्री में से एक में दो स्टेंट डाले गए थे। हाल ही में, 2021 में, उन्हें यूरिन इनफेक्शन के कारण कैलिफ़ोर्निया में छह दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
78 साल की उम्र में भी राजनीति में सक्रिय हैं बिल क्लिंटन
गौरतलब है कि 78 वर्षीय क्लिंटन राजनीतिक क्षेत्र में अभी भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करते नजर आए। डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए जोरदार प्रचार किया था।
बिल क्लिंटन ने अपने भाषण में बोलीं थी ये इमोशनल बात
क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद से डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में उपस्थिति बनाए रखी है। 1976 से क्लिंटन अपने भाषण के लिए जाने जाते हैं। अभी अगस्त 2024 में अपने सबसे हालिया कार्यक्रम भी वो शामिल हुए और जोरदार भाषण दिया था। उन्होंनें तब इस कार्यक्रम में ये भी कहा था कि "मैं दिल की गहराई से यह कहना चाहता हूं। मुझे नहीं पता कि मैं इनमें से कितने और कार्यक्रमों में आ पाऊंगा।"












Click it and Unblock the Notifications