अमेरिका में फ्लू खतरनाक स्तर पर, अब तक 53 लोगों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका में फ्लू अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी हेल्थ ऑफिशिल्स ने शुक्रवार को बताया कि यह फ्लू पिछले 10 सालों के सबसे खतरनाक स्तर पर है, जिसने हजारों अमरिकियों को हॉस्पिटल पहुंचा दिया है। वहीं, यूरोप सहित दुनिया के कई हिस्सों में इन दिनों फ्लू तेजी के साथ फैल रहा है। अमेरिका में इस सप्ताह अब तक 16 बच्चों की मौत फ्लू की वजह से हो चुकी है।

अमेरिका की प्रति 1,00,000 आबादी में से करीब 52 लोग हॉस्पिटल में भर्ती है। इससे पहले 2014-2015 में 7,10,000 लोगों को फ्लू की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था, जिसमें से 148 बच्चों की मौत हुई थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए डॉ. एन्ने शुचात ने कहा कि जिस तरह से तेजी के साथ यह फ्लू फैल रहा है और हॉस्पिटल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है, तो यह 2014-2015 का भी रिकॉर्ड टूटता दिख रहा है।
अमेरिका पिछले 10 हफ्तों से फ्लू से जूझ रहा है और फिलहाल ऐसा लग रहा है कि इसका प्रकोप अभी जारी रहेगा। फ्लू अमेरिका के 48 राज्यों में तेजी के साथ फैल चुका है। वहीं, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर लोग अपनी नींद पूरी करेंगे तभी फ्लू से बचा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications