मर्डर की रिपोर्टिंग करते वक्त 2 टीवी पत्रकारों को भी मारी गोली, अमेरिका में मास शूटिंग से सनसनी
अमेरिका में शूटिंग की वारदातें आम हैं और इस साल अभी तक मास शूटिंग की 100 हो चुकी है।
US Shooting: मास शूटिंग की घटना से एक बार फिर अमेरिका दहल उठा है और इस बार फ्लोरिडा शहर में एक हमलावर ने कई लोगों पर फायरिंग की है। अधिकारियों ने कहा है, कि एक बंदूकधारी ने बुधवार को फ्लोरिडा के ऑरलैंडो के पास मर्डर की रिपोर्टिंग करने वाले 2 टीवी जर्नलिस्ट पर भी गोली मार दी है, जिसमें एक की मौत हो गई है।

मर्डर की रिपोर्टिंग कर रहे थे पत्रकार
रिपोर्ट के मुताबिक, गोली लगने के बाद 2 पत्रकारों में से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। हमलावर की पहचान 19 साल के एक संदिग्ध कीथ मेल्विन मूसा के तौर पर की गई है, जिसे शूटिंग के फौरन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध कीथ मेल्विन दो अन्य गोलीबारी की घटनाओं का भी आरोपी है, जिसमें 9 साल की एक बच्ची और 20 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। फ्लोरिडा के ऑरेंज काउंटी शेरिफ जॉन मीना ने एक प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि की है। जॉन मीना ने कहा, कि ऑरलैंडो के एक उपनगर पाइन हिल्स में जिन दो पत्रकारों को गोली मारी गई, वे केंद्रीय फ्लोरिडा केबल टीवी आउटलेट स्पेक्ट्रम न्यूज 13 के एक रिपोर्टर और फोटोग्राफर थे, जिसका स्वामित्व चार्टर कम्युनिकेशंस के पास है।
संदिग्ध पर हैं कई संगीन आरोप
अधिकारी ने कहा, कि आरोपी मूसा पर टीवी पत्रकारों पर हमले के साथ-साथ 9 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या करने और उसकी मां को घायल करने के अलावा 20 साल की एक महिला की गोली मारकर हत्या की है। दोनों पत्रकार इसी घटना की रिपोर्टिंग कर रहे थे, जब उन्हें गोली मारी गई। वहीं, अधिकारियों ने बताया है, कि इन घटनाओं के अलावा आरोपी ने कुछ घंटे पहले एक और गाड़ी पर गोली चलाई थी। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना के पीछे आरोपी के मंसूबे अभी तक जाहिर नहीं हो पाए हैं, लेकिन उन्होंने कहा, कि जिन लोगों की हत्या की गई है, शायद आरोपी उन्हें जानता था। शेरिफ ने कहा, कि अभी तक पता नहीं लग पाया है, कि पत्रकारों को क्यों गोली मारी गई है और ये हमलावर महिला के घर में क्यों घुसा था।












Click it and Unblock the Notifications