काबुल एयरपोर्ट पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अमेरिका ने जारी की गाइडलाइन, ये लोग ही जा सकेंगे एयरपोर्ट

नई दिल्ली, अगस्त 23। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों का पलायन उस देश से हो रहा है। काबुल एयरपोर्ट पर हर वक्त हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली भीड़ पर चरमपंथी संगठन ISIS के हमले की सूचना ने अमेरिकी अधिकारियों की चिंता को बढ़ा दिया है। इस सूचना के बाद अमेरिकी सैनिकों ने काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। साथ ही इस जानकारी के बाद अमेरिकी फौज ने लोगों को वहां से निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ते को स्थापित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

kabul airport

काबुल एयरपोर्ट पहुंचने वालों के लिए अमेरिकी फौज की एडवाइजरी

ISIS के हमले के खतरे के बाद तो बड़ी संख्या में लोग काबुल एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए और लोगों को सुरक्षित वहां से निकालने के लिए अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि कौन-कौन हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच सकता है। आपको बता दें कि शनिवार को काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई थी।

एयरपोर्ट पहुंचने वाले लोगों के लिए अमेरिका की एडवाइजरी

- एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि आप एक अमेरिकी नागरिक हैं, अमेरिका के वैध स्थायी निवासी, अप्रवासी वीजा आवेदक हैं, या अमेरिकी सरकार से संबद्ध हैं और आपको हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा करने के लिए विशिष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं, तो आप दिए गए निर्देशों का पालन करें।

- यदि आपने SIV या P1/P2 प्रक्रिया शुरू कर दी है, तो आपको अगले चरणों के बारे में निर्देश दिए जाएंगे। लेकिन, कृपया ये समझें कि इस प्रक्रिया की अवधि में विस्तार हो सकता है।

- यदि आप उपरोक्त समूहों का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अफगानिस्तान छोड़ने की मांग कर रहे हैं और खाली करने के लिए एक संगठित निजी प्रयास का हिस्सा हैं, तो कृपया हवाई अड्डे पर तब तक न आएं जब तक आपको हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के हमारे उड़ान आयोजक की ओर से यात्रा करने के लिए विशिष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हो जाते।

- इसके अलावा यदि आपके पास एक सत्यापित आमंत्रण नहीं है, तो आपको हवाईअड्डे में या निकासी उड़ान में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+