US Election Info: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव कैसे कराए जाते हैं, कैसे होती है वोटिंग और काउंटिग?

US Election Info: पिछले दो दशकों में, संयुक्त राज्य अमेरिका में चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम की जगह पेपर बैलेट को फिर से शुरू करने की दिशा में वापस चला गया है। इस चुनाव में, 95% रजिस्टर्ड मतदाता ऐसे क्षेत्राधिकारों में रहते हैं, जहां हाथ से चिह्नित या कागज के मतपत्रों का उपयोग वोटिंग में किया जाएगा।

आखिर अमेरिका में वोट कैसे डाले जाते हैं, वोटिंग कौन करवाता है और वोटों की गिनती कैसे होती है? आइये दिलचस्प बातें जानते हैं।

US Election Info

अमेरिका में चुनाव कैसे आयोजित किए जाते हैं?

अमेरिकी संघीय चुनाव आयोग का काम, संघीय अभियान वित्त कानूनों को लागू करना और उनका प्रशासन करना है। यह भारत के चुनाव आयोग की तरह वास्तव में चुनाव कराने तक फैला नहीं है।

ऐसा इसलिए है, क्योंकि अमेरिका में अत्यधिक विकेंद्रीकृत चुनाव प्रणाली है। हालांकि, अमेरिकी संविधान संघीय कार्यालयों के चुनावों के लिए कुछ पैरामीटर निर्धारित करता है, लेकिन ज्यादातर पहलुओं को राज्य के कानून कंट्रोल करते हैं। सभी चुनाव - संघीय, राज्य और स्थानीय - अलग-अलग राज्यों के प्रशासनों के अधीन होते हैं, और कई पहलुओं को काउंटी या स्थानीय अधिकार क्षेत्र को सौंप दिया जाता है।

इसका मतलब है, कि अमेरिका में मतदाता अपने वोट कैसे डालते हैं और इन वोटों की गिनती कैसे की जाती है, इसके लिए कोई एक स्टैंडर्ड नहीं है।

2024 के चुनावों में मतदाता किस तरह मतदान करेंगे?

5 नवंबर चुनाव का दिन है, लेकिन कई राज्यों में प्रारंभिक मतदान जारी है। भारत के विपरीत, अमेरिका में मतदाता अपने निवास स्थान के आधार पर, मतपत्रों या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर मतदान कर सकते हैं। मतदान के लिए तीन प्राथमिक तंत्रों का उपयोग किया जाता है।

1- हाथ से चिह्नित कागज के मतपत्र वर्तमान में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मतदान तंत्र है। अमेरिका में चुनाव प्रशासन पर नज़र रखने वाले फिलाडेल्फिया स्थित गैर-लाभकारी संगठन वेरिफाइड वोटिंग के मुताबिक, 69.9% पंजीकृत मतदाता ऐसे क्षेत्राधिकारों में रहते हैं, जहां अधिकांश मतदाता (विकलांग लोगों को छोड़कर) इस तंत्र का उपयोग करके मतदान करेंगे। अधिकांश राज्य केवल हाथ से चिह्नित कागज के मतपत्रों की अनुमति देते हैं।

2- 25.1% अधिकार क्षेत्रों में सभी मतदाताओं द्वारा बैलेट मार्किंग डिवाइस (BMD) का उपयोग करके भरे गए पेपर बैलेट का उपयोग किया जाएगा। BMD एक कम्प्यूटरीकृत प्रणाली है, जो एक डिजिटल मतपत्र प्रदर्शित करती है, और मतदाताओं को अपने मनपसंद उम्मीदवार के चयन की अनुमति देती है, और फिर मतदाता की पसंद का एक पेपर रिकॉर्ड प्रिंट करती है। इस मुद्रित भौतिक मतपत्र का उपयोग चुनाव के बाद मतों की गणना करने के लिए किया जाता है।

नोट-- BMD को 2002 के हेल्प अमेरिका वोट एक्ट (HAVA) के पारित होने के बाद विकसित किया गया था, जिसके तहत सभी मतदान केंद्रों को विकलांग मतदाताओं को निजी तौर पर और स्वतंत्र रूप से मतदान करने का साधन प्रदान करना आवश्यक था। इस प्रकार, BMD में ब्रेल कीपैड, ऑडियो असिस्ट वाले हेडफ़ोन और रॉकर पैडल जैसी कई सुलभता सुविधाएं शामिल हैं।

3- डायरेक्ट रिकॉर्डिंग इलेक्ट्रॉनिक (DRE) सिस्टम को कभी अमेरिका में मतदान के भविष्य के रूप में देखा जाता था, लेकिन 2024 में, सिर्फ 5% मतदाता ऐसे क्षेत्राधिकार में रहते हैं, जहां सभी मतदाता इस तंत्र का उपयोग करेंगे। DRE सिस्टम भारत में EVM की तरह है - वोट इलेक्ट्रॉनिक रूप से डाले और संग्रहीत किए जाते हैं। हालांकि, भारतीय EVM के विपरीत, अमेरिका में कई अलग-अलग प्रकार के DRE हैं, जो विभिन्न प्रकार के इंटरफेस (जैसे बटन और टचस्क्रीन) का उपयोग करते हैं, और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) प्रिंटर के साथ या उसके बिना आते हैं।

2024 में, लुइसियाना एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां 100% मतदाता DRE (बिना VVPAT) का उपयोग करके मतदान करेंगे। नेवादा दूसरा राज्य है, जहां DRE का व्यापक उपयोग होगा - 95.4% पंजीकृत मतदाताओं के पास केवल DRE तक पहुंच होगी, लेकिन VVPAT के साथ।

अमेरिका में मतदान की पसंदीदा पद्धति में क्या बदलाव आया है?

साल 2000 तक, अमेरिका के सभी अधिकार क्षेत्रों में पेपर बैलेट का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन फ्लोरिडा में एक बेहद कड़े मुकाबले में - जिसमें रिपब्लिकन जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एक दर्दनाक पुनर्गणना के बाद डेमोक्रेट अल गोर को 537 वोटों से हरा दिया था- उसने मतदान सुधार की तरफ ध्यान दिलाया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पाम बीच काउंटी में इस्तेमाल किए गए "बटरफ्लाई बैलेट" को गलत तरीके से एलाइंड किया गया था, जिसके कारण कई मतदाताओं ने गलती से गलत उम्मीदवार को अपना वोट दे दिया। पुनर्गणना पूरी होने के बाद बुश जूनियर ने फ्लोरिडा - और चुनाव - जीत लिया - पाम बीच पोस्ट ने निष्कर्ष निकाला, कि यह बैलेट डिजाइन था, जिसने अंततः गोर को राष्ट्रपति पद की रेस में हरा दिया।

इस घटना के बाद HAVA ने मतदान उपकरणों में सुधार किया, जिसका मकसद अंततः पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक मतदान की ओर बढ़ना था। 2006 के मध्यावधि चुनावों तक, अमेरिका में 41.9% अधिकार क्षेत्रों में केवल DRE सिस्टम की पेशकश की गई थी, और वे 60% से ज्यादा अधिकार क्षेत्रों में उपलब्ध विकल्प थे।

लेकिन, हैकिंग और विदेशी हस्तक्षेप के बारे में चिंताओं की वजह से DRE कभी भी जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पाया। 2008 के चुनाव के बाद से DRE का इस्तेमाल होना कम होता चला गया। 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के आरोपों और डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव ने कई अमेरिकियों को DRE से दूर कर दिया।

वोटों की गिनती कैसे की जाती है?

हाथ से चिह्नित कागज के मतपत्र और बीएमडी का उपयोग करके भरे गए मतपत्र दोनों की गिनती ऑप्टिकल स्कैनर का उपयोग करके की जाती है, और फिर गिनती की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कंप्यूटर द्वारा सारणीबद्ध किया जाता है।

हालांकि, मतगणना और सारणीयन पूरा होने के बाद, राज्यों के पास परिणामों का स्व-ऑडिट करने के लिए अलग-अलग समयावधि होती है - जिसे मैन्युअल रूप से या मशीन की सहायता से किया जा सकता है। अधिकांश राज्यों में पुनर्मतगणना का प्रावधान है - जिसे जीत के अंतर के आधार पर आदेश दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+