US Election 2020: अमेरिका का वह जिला जहां पर जो बाइडेन को मिला बस 1 वोट

वॉशिंगटन। डेमोक्रेट जो बाइडेन अमेरिका में बड़ी जीत की तरफ हैं। इन चुनाव में बाइडेन ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं जो कई दशकों बाद डेमोक्रेट्स के हिस्‍से आए हैं। इनमें से ही एक है नेब्रास्‍का जिले में बाइडेन का एक वोट जीतना। नेब्रास्‍का वह जिला है जहां पर आखिरी बार साल 2008 में बराक ओबामा को वोट मिला था और उस एक वोट ने उन्‍हें व्‍हाइट हाउस पहुंचने में बहुत मदद की थी।

joe-biden-nebraska

Recommended Video

    US Election Results 2020: जीत रहे Joe Biden पर Donald Trump ने लगाया बड़ा आरोप ! | वनइंडिया हिंदी

    1 वोट भी बाइडेन के लिए बड़े काम का

    3 नवंबर को जब चुनाव थे तो बाइडेन ने यहां पर एक वोट तो रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप ने 4 वोट हासिल किए। ये एक वोट बाइडेन को 270 के आंकड़े तक पहुंचा सकता है। 538 में से किसी उम्‍मीदवार को जीतने के लिए 270 वोट्स की जरूरत होती है। नेब्रास्‍का वह जिला है जहां पर रिपब्लिकन का प्रभाव है। यहां पर ओमाहा एक जगह है और इसी जगह से जो बाइडेन को एक वोट मिला है। नेब्रास्‍का डेमोक्रेटिक पार्टी की चेयरवुमन जेन क्‍लीब ने ट्विटर पर बाइडेन की जीत का जश्‍न मनाया। उन्‍होंने ओमाहा को जोमाहा कहकर ट्विटर पर संबोधित किया। बाइडेन के पास अब तक 264 इलेक्‍टोरल वोट्स हैं और उन्‍हें बस छह वोट्स की जरूरत है। वहीं ट्रंप के पास 214 वोट्स ही हैं। बाइडेन ने नवादा में लीड बरकरार रखी है। ये लीड कमजोर पड़ गई है लेकिन अगर यहां बाइडेन जीत गए तो छह इलेक्‍टोरल वोट्स उन्‍हें हासिल होंगे और वह जीत के लिए जरूरी वोट्स हासिल कर लेंगे। बाइडेन यहां पर सिर्फ 11,000 वोटों से लीड कर रहे हैं और 190,000 वोटों की गिनती होनी बाकी है। ऐसे में ट्रंप लीड कर सकते हैं, इस बात की संभावना बनी हुई है। नवादा में 12 नवंबर तक मेल-इन बैलेट्स आने का सिलसिला जारी रहेगा। नवादा की क्‍लार्क काउंटी में ट्रंप के समर्थकों की तरफ से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+