A Suitable Boy: मीरा नायर के बेटे जोहरान भी जीते US Election

न्‍यूयॉर्क। 29 साल के नीरज अंतानी, प्रमिला जयपाल, एमी बेरा और राजा कृष्‍णामूर्ति के बाद एक और नाम अमेरिकी चुनाव के भारतीय विजेताओं की लिस्‍ट में शामिल हो गया है। भारत की मशहूर फिल्‍ममेकर मीरा नायर के बेटे जोहरान क्‍वामे ममदानी जो 29 साल के हैं वो भी न्‍यूयॉर्क से चुनाव जीत गए हैं। इसके साथ ही जोहरान ने अपने नाम पर एक नया रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। जोहरान, मीरा और युगांडा के शिक्षाविद महमूद ममदानी के बेटे हैं। जोहरान के साथ उनकी पड़ोसी जेनिफर राजकुमार भी चुनाव जीत गई हैं।

zohran.jpg

Recommended Video

    US Election Result 2020 :अमरीकी चुनावों में भारतीय का बजा डंका, इन्होंने बनाया इतिहास|वनइंडिया हिंदी

    कौन हैं जोहरान ममदानी

    जोहरान ने ट्वीट कर अपनी जीत की पुष्टि की। उन्‍होंने लिखा, 'अब ऑफिशियल है: हम जीत गए हैं। मैं अलबानी में अमीरों पर टैक्‍स, बीमारों को ठीक करने, गरीबों के घरों के लिए और न्‍यूयॉर्क में समाजवाद लाने के लिए लड़ूंगा। लेकिन मैं यह अकेले नहीं कर सकता हूं। समाज जीतने के लिए हमें एक बड़े आंदोलन को शुरू करने की जरूरत है।' जोहरान, भारतीय-युगांडा-अमेरिकी राजनीतिज्ञ काउंसलर और एक हिप-हॉप आर्टिस्‍ट हैं। उनका जन्‍म युगांडा के कम्‍पाला में हुआ। इसके बाद वह न्‍यूयॉर्क आ गए और साल 2014 में बोडूईन कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद चुनाव लड़ने से पहले उन्‍होंने कुछ समय तक काउंसलर के तौर पर काम किया। जोहरान के कई गाने रिलीज हुए हैं जिसमें साल 2019 में रिलीज हुआ गाना 'नानी' भी शामिल है। जोहरान ने साल 2019 में न्‍यूयॉर्क स्‍टेट एसेंबली के लिए अपने कैंपेन का ऐलान किया था। वह न्‍यूयॉर्क की 36वीं डिस्ट्रिक्‍ट से चुनाव जीते हैं। जोहरान की मां मीरा नायर भारत की जानी-मानी फिल्‍ममेकर हैं। उन्‍होंने कामसूत्र, सलाम बॉम्‍बे, मॉनसून वेडिंग और द नेमसेक जैसे फिल्‍में बनाई हैं। इस समय नेटफिल्‍क्‍स पर उनकी एक सीरीज 'ए सुटेबल ब्‍वॉय' धूम मचा रही है।

    जोहरान के साथ जीतीं जेनिफर भी!

    38 साल की जेनिफर पहली ऐसी साउथ एशियन व्‍यक्ति हैं जिन्‍होंने न्‍यूयॉर्क स्‍टेट एसेंबली का चुनाव जीता है। जेनिफर ने क्‍वींस से विजय हासिल की है। जे‍निफर एक डेमोक्रेट हैं और उनका जन्‍म न्‍यूयॉर्क में ही हुआ है। उनके माता-पिता अप्रवासी भारतीय हैं जो अमेरिका में जाकर बस गए थे। जेनिफर ने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री ली है। इसके साथ ही स्‍टैनफोर्ड लॉ स्‍कूल से ज्‍यूरिस डॉक्‍टर की डिग्री ली है। यह चुनाव सिर्फ रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच व्‍हाइट हाउस की रेस का ही चुनाव नहीं है बल्कि इसमें अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्‍यों का भी चुनाव होना है। इनमें से ही एक हैं 29 साल के भारतीय-अमेरिकी नीरज अंतानी जो रिपब्लिकन पार्टी के हैं। नीरज ने 3 नवंबर को हुए चुनावों में जीत दर्ज कर एक नया इतिहास अपने नाम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+