US Election 2020: अर्ली वोटिंग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 4 करोड़ मतदाता डाल चुके हैं वोट
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां दूसरे कार्यकाल की पूरी कोशिशें कर रहे हैं तो वहीं डेमोक्रेट जो बाइडेन अब धीरे-धीरे पकड़ बनाते जा रहे हैं। बुधवार को उनके समर्थन में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उतर आए हैं। चुनावों में अब बस 11 दिन बचे हैं और इससे पहले अर्ली वोटिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप के बीच मुकाबला आने वाले दिनों में कड़ा होने वाला है और वोटिंग डे से पहले हो रही अर्ली वोटिंग ने इस तरफ इशारा कर दिया है।

कोरोना वायरस से डरे हैं वोटर्स
अमेरिका के सभी अहम राज्यों या बैटलग्राउंड स्टेट्स में वोटर्स जमकर निकल रहे हैं। 20 अक्टूबर तक अर्ली वोटिंग के तहत 40 मिलियन यानी चार करोड़ मतदता वोट डाल चुके हैं। वोटर्स के बीच इस बार कोरोना वायरस महामारी का डर आसानी से देखा जा सकता है। महामारी के चलते मतदाता समय से पहले ही अपने बैलेट का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। स्टेट इलेक्शन ऑफिशियल्स की तरफ से बताया गया है कि शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर तक 22 मिलियन अमेरिकी नागरिकों ने अर्ली वोटिंग्स में अपने बैलेट पेपर का प्रयोग किया था। यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट के मुताबिक वोटर्स खुद आकर, या फिर मेल के जरिए अपना वोट डाल रहे हैं। साल 2016 में अर्ली वोटर्स ने बड़े स्तर पर नतीजों को प्रभावित किया था। उस वर्ष इस समय तक बस 10 मिलियन अर्ली वोट्स ही डाले जा सके थे। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लोग अर्ली वोटिंग को ही पसंद कर रहे हैं। मंगलवार को टेक्सास में अर्ली वोटिंग के पहले दिन रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। ओहायो जो नतीजों को प्रभावित करने के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील राज्य है, वहां पर 2.3 मिलियन पोस्टल बैलेट का अनुरोध किया है। साल 2016 की तुलना में यह आंकड़ा दोगुना है।
लगातार कम होती ट्रंप की लोकप्रियता
3 नवंबर वोटिंग डे पहले दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला मुकाबला कांटे का हो गया है। बुधवार को टेक्सास की क्विनपियाक यूनिवर्सिटी की तरफ से हुए सर्वे पर अगर यकीन करें तो इस बार रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच राज्य में टाई की स्थिति है। टेक्सास एक बैटलग्राउंड स्टेट है और यहां पर राष्ट्रपति ट्रंप के जीत हासिल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है, 'आज ट्रंप और बाइडेन के बीच 47-47 प्रतिशत के साथ वोटर्स के बीच टाई की स्थिति है। 24 सितंबर को जो पोल हुआ था उसमें टेक्सास में ट्रंप के पास 50 प्रतिशत और बाइडेन के पास 45 प्रतिशत वोटर्स थे।' रिलीज में कहा गया है कि वोटर्स इस बात पर बंट गए हैं कि बतौर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना काम ठीक से किया है। कोरोना वायरस महामारी से निबटने को लेकर उनकी डिसअप्रूवल रेटिंग में इजाफा हुआ है। सितंबर माह में यह 49 प्रतिशत थी तो अब इस माह यह 51 प्रतिशत पर पहुंच गई है। टेक्सास, अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है।












Click it and Unblock the Notifications