डोनाल्ड ट्रंप बोले- 99 प्रतिशत लोग नहीं चाहते कि मैं बाइडेन के हाथों हार स्वीकारूं
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिन्होंने अभी तक डेमोक्रेट जो बाइडेन के हाथों हार नहीं स्वीकारी है, उन्होंने एक सर्वे के नतीजों को ट्वीट किया है। ट्रंप ने इस ट्वीट में कहा है कि करीब 99 प्रतिशत लोग मानते हैं कि वह बाइडेन के हाथों उन्हें अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए। ट्रंप की तरफ से ट्वीट किए गए पोल के नतीजों में 1.1 प्रतिशत लोग ही उन्हें अपनी हार मानने के लिए कह रहे हैं।

Recommended Video
बाइडेन की टीम को दी जा रही जानकारी
अब ट्रंप ने इरादा बदला है और मंगलवार को व्हाइट हाउस की तरफ से प्रेसीडेंशियल डेली ब्रीफिंग को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब बाइडेन को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल हो सकेंगी। बाइडेन ने अपनी टीम का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने एंटोनी ब्लिंकेन को अपने विदेश मंत्री के तौर पर चुनाव है तो वहीं जेनेट येलेन को देश का वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस 20 जनवरी 2021 को शपथ लेंगे। बाइडेन इसके साथ ही देश के 46वें और सबसे बूढ़े राष्ट्रपति बन जाएंगे। हैरिस अमेरिका की 49वीं उप-राष्ट्रपति होंगी। वह पहली महिला उप-राष्ट्रपति हैं और साथ ही पहली अश्वेत महिला होंगी जिन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications