अमेरिकी चुनाव: 28 साल बाद चुनाव हारने वाले पहले राष्‍ट्रपति होंगे डोनाल्‍ड ट्रंप!

वॉशिंगटन। अमेरिका में चुनाव के नतीजे कब आएंग कोई नहीं जानता है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप दूसरे कार्यकाल की तरफ देख रहे हैं। लेकिन उनकी राह मुश्किल हो गई है। डेमोक्रेट जो बाइडेन से उन्‍हें कड़ी टक्‍कर मिल रही है। फिलहाल जो बाइडेन 264 और ट्रंप 214 इलेक्‍टोरल वोट्स के साथ कुछ और राज्‍यों से नतीजों के आने का इंतजार कर रहे हैं। अगर ट्रंप चुनाव हार जाते हैं तो साल 1992 के बाद दूसरी पारी में हार का मुंह देखने वाले वह पहले राष्‍ट्रपति बनेंगे। उनसे पहले जॉर्ज एच डब्‍लू बुश को हार का सामना करना पड़ा था और वह दूसरा कार्यकाल हासिल करने से चूक गए थे। बुश के बाद बिल क्लिंटन, उनके बेटे जॉर्ज डब्‍लू बुश (जूनियर) और बराक ओबामा सफलतापूर्वक दो बार चुने गए थे।

trump-tweets-100

जॉर्ज एच डब्‍लू बुश

सन् 1992 में जब चुनाव हुए तो अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के एक लंबे शासन का अंत हुआ। सन् 1968 से अमेरिका में बस इसी पार्टी के राष्‍ट्रपति चुना जा रहा था। उस साल बुश की अप्रवूर रेटिंग 89 प्रतिशत थी और उनके दोबारा चुने जाने के चांस बहुत ज्‍यादा था। 1992 में उनके सामने अराकंसास के गर्वनर 46 साल के बिल क्लिंटन जो डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार थे, टक्‍कर देने के लिए मौजूद थे। चुनाव हुए तो क्लिंटन ने न सिर्फ पॉपुलर वोट्स जीते बल्कि इलेक्‍टोरल में भी भारी वोट्स हासिल किए। क्लिंटन को उस समय 370 इलेक्‍टोरल वोट्स मिले थे। जबकि बुश को 168 ही इलेक्‍टोरल कॉलेज हासिल हो सके। क्लिंटन अमेरिका के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्‍ट्रपति चुने गए थे।

जिमी कार्टर

डेमोक्रेट जिमी कार्टर सन् 1980 में रिपब्लिकन पार्टी के रोनाल्‍ड रीगन के हाथों चुनाव हार गए थे। रीगन ने दूसरे कार्यकाल पर नजर जमाए कार्टर की तुलना में 50.7 प्रतिशत पॉपुलर वोट हासिल किए और विशाल जीत दर्ज की थी। 69 साल के रीगन उस समय अमेरिका के सबसे वृद्ध राष्‍ट्रपति बने थे। साल 2016 में 70 साल के ट्रंप ने चुनाव जीतकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

जेराल्‍ड फोर्ड

सन् 1974 वॉटरगेट स्‍कैंडल की वजह से तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति रिचर्ड निक्‍सन को इस्‍तीफा देना पड़ गया था। इसके बाद फोर्ड जो कि उप-राष्‍ट्रपति थे उन्‍हें राष्‍ट्रपति बनाया गया थ। सन् 1976 में जब चुनाव हुए तो फोर्ड को जिमी कार्टर के हाथों शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही वह इकलौते ऐसे राष्‍ट्रपति बन गए जो कभी इलेक्‍टोरल के लिए चुने ही नहीं गए।

हरबर्ट हूवर

सन् 1932 को रिपब्लिकन हरबर्ट हूवर को डेमोक्रेटिक फ्रैंकलिन डी रूजवेल्‍ट ने हराया था। रूजवेल्‍ट को ऐसे समय में चुना गया था जब अमेरिका तगड़ी मंदी से गुजर रहा था। रूजवेल्‍ट ने हूवर पर विशाल जीत दर्ज की थी। अभी तक तो बाइडेन आगे हैं और चार राज्‍यों के नतीजे आने बाकी हैं। लाखों वोटों की गिनती जारी है और पेंसिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया जैसे राज्‍यों के नतीजे आने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+