राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप को एक और कामयाबी, मोदी को पछाड़ा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बने टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ द ईयर।

न्‍यूयॉर्क। प्रतिष्ठित अमेरिकी मैगजीन टाइम ने आज वर्ष 2016 के अपने पर्सन ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप वर्ष 2016 के लिए टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुने गए हैं।

donald-trump-time-person-of-the-year

पीएम मोदी भी थे रेस में

रविवार को मैगजीन के ऑनलाइन पोल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजेता बनकर सामने आए थे। इसके बाद सबको उम्‍मीद थी कि हो सकता है मोदी यह टाइटल भी जीत लें।

एडीटर्स की ओर से उन 11 लोगों के नामों की सूची तैयार की गई थी जो इस वर्ष टाइम पर्सन ऑफ द ईयर बन सकते थे।

डोनाल्‍ड ट्रंप और पीएम मोदी के अलावा 11 लोग जिनमें रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन, अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में पहली महिला उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन, मार्क जुकेरबर्ग, बियांसे नोल्‍स और टर्की के राष्‍ट्रपति तायप एरडोगेन भी लिस्‍ट में शामिल थे।

क्‍या था वोटर्स का नज‍रिया

मैगजीन ने लिखा है कि वर्ष 2016 एक ऐसा साल था जब ट्रंंप एक अलग तरह से चमके हैं। वहीं जीत के बावजूद 10 में से छह वोटर्स ने माना कि ट्रंंप अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनने के लायक नहीं थे।

वहीं हर दो में से एक व्‍यक्ति को लगता है कि ट्रंप कुछ बदलाव ला सकते हैं। यहां पर ट्रंंप ने हिलेरी क्लिंटन को 69 अंकों से मात दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+