लोकतंत्र का महाकुंभ मेला है इंडिया का नेशनल इलेक्शन... अमेरिकी डिप्लोमेट अतुल केशप ने दी शुभकामनाएं

US On Indian Election: अमेरिका के प्रमुख राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के अध्यक्ष अतुल केशप ने भारत की जनता को बधाई देते हुए कहा है, कि भारत में होने वाला राष्ट्रीय चुनाव, लोकतंत्र का महाकुंभ मेला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, अतुल केशप ने भारतीय तिरंगे की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा है, कि "भारत के महान लोगों को हार्दिक बधाई, क्योंकि वे हमारी प्रजाति के पूरे इतिहास में, सबसे बड़ा चुनावी अभ्यास शुरू कर रहे हैं।"

US diplomat on indian election

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, कि "970 मिलियन (97 करोड़) योग्य मतदाताओं और 1.2 मिलियन (12 लाख) मतदान स्थलों के साथ, भारत का राष्ट्रीय चुनाव लोकतंत्र का महाकुंभ मेला है।"

दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव

आपको बता दें, कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद आज भारत में शुरू हो गई, और आज 21 भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान हो रहा है। 19 अप्रैल से 1 जून तक होने वाला यह लोकसभा चुनाव, देश में पहली बार हुए आम चुनाव के बाद सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला आम चुनाव होगा।

भारत में जो पहली बार चुनाव हुए थे, वो पांच महीनों तक, सितंबर 1951 से फरवरी 1952 तक चला था। वहीं, 2019 का पिछला आम चुनाव भी सात चरणों में हुआ था। इस बार के चुनाव में वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने लगातार तीसरे कार्यकाल की तलाश में हैं, जबकि विपक्षी गुट-इंडिया गठबंधन, आम चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए ताल ठोक रहा है। अगर बीजेपी को फिर से जीत मिलती है, तो वो लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन अगर इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलता है, तो बीजेपी की विजय रथ रूक जाएगी।

पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और की सीटों पर मतदान हो रहे हैं। जबकि, निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी, जो केन्द्र शासित प्रदेश हैं, वहां भी मतदान करवाए जा रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा और बाकी चरण के मतदान उसके बाद 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+