अमेरिका में कोरोना से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, 2000 अरब डॉलर के पैकेज का ऐलान
न्यूयॉर्क। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में अब खतरनाक कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। अमेरिका में घातक कोरोना वायरस के मामले 65,000 के पार होने और 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वैश्विक महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क समेत कई राज्यों के लिए जन स्वास्थ्य पर आपदा संबंधी बड़ी घोषणाओं को मंजूरी का ऐलान किया है। चीन और इटली के बाद कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित मरीज अमेरिका में हैं।

उधर अमेरिका में सीनेट नेताओं और व्हाइट हाउस के बीच बुधवार (25 मार्च) को अर्थव्यवस्था को 2,000 अरब डॉलर (2.2 ट्रिलियन) का प्रोत्साहन पैकेज दिये जाने के प्रावधान वाले विधेयक पर सहमति बन गई। इस पैकेज के जरिए अमेरिकियों के हाथ में सीधे नकदी पहुंचाई जायेगी, छोटे कारोबारियों को अनुदान मिलेगा और बड़ी कंपनियों को अरबों डॉलर का कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।
अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए विदेशों में अमेरिकी सेना और सिविल रक्षा कर्मचारियों की गतिविधि पर 60 दिन की रोक लगाने का आदेश दिया है। इस कदम से करीब 90,000 अमेरिकी सेवा सदस्यों की तैनाती या पुन: तैनाती अगले दो महीनों के लिए रुक जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications