सीमा पर सीजफायर वॉयलेशन से परेशान हुआ अमेरिका
वाशिंगटन। भारत-पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगातार टूटते सीजफायर से अब अमेरिका भी परेशान हो गया है। अमेरिका की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि दोनों देशों को बातचीत कर इस मसले का हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए।

अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की प्रवक्ता जेन पेस्की की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के बीच बातचीत को बढ़ावा देते रहेंगे ताकि इस तरह के मसलों को कोई मुफीद हल निकाला जा सके।
इस बयान के मुताबिक अमेरिका की नीति कश्मीर पर बिल्कुल भी नहीं बदली है। अमेरिका मानता है कि भारत और पाक के बीच शांति दोनों देशों के बीच बातचीत का नजरिया इन दोनों देशों के ऊपर ही निर्भर करता है। इन दोनों देशों को ही कश्मीर मुद्दे का हल तय करना है।
पिछले दिनों जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात हुई थी तो भारत-पाक संबंधों के बीच भी बातचीत हुई थी। अभी तक पाक की ओर से हो रही फायरिंग में छह लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 40 लोग घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications