गोपनीय दस्तावेज केस: पूर्व US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर 37 मामलों में अभियोग लगाया गया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump पर मार-ए-लागो में रिकॉर्ड की गड़बड़ी सहित गोपनीय दस्तावेज केस में 37 मामलों में अभियोग लगाया गया है। ट्रंप पर गलत तरीके से शीर्ष गुप्त फाइलें रखने का आरोप है।

Donald Trump अमेरिका में एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल हुए हैं। ट्रंप की परेशानी बढ़ सकती है। द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प पर 37 मामलों का आरोप लगाया गया है।
अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने ट्रंप पर अमेरिकी परमाणु और रक्षा कार्यक्रमों पर अवैध रूप से शीर्ष गुप्त फाइलें रखने का आरोप लगाया। मार-ए-लागो में रिकॉर्ड की गड़बड़ी के साथ-साथ सरकार को दस्तावेजों को पुनर्प्राप्त करने से रोकने के प्रयासों के भी आरोप हैं।
शुक्रवार को न्याय विभाग ने सीलबंद अभियोग कोर्ट में पेश किया। पूर्व राष्ट्रपति द्वारा पद छोड़ने के बाद भी अपने पास रखी गई उच्च-स्तरीय सामग्री का जिक्र है। आरोप है कि ट्रंप ने दस्तावेजों को अनुचित तरीके से बिना मंजूरी के लोगों के साथ साझा किया।
फाइलिंग से संकेत मिलता है कि ट्रम्प ने फाइलों को वापस करने से बचने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया। द हिल की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने वकील से पिछले साल जून के बाद दस्तावेजों को "छिपाने या नष्ट करने" को कहा था।
"ट्रम्प ने अपने बक्सों में जिन वर्गीकृत दस्तावेजों (Classified Documents) को संग्रहीत किया, इसमें अमेरिका और दूसरे देशों की रक्षा और हथियारों की क्षमताओं के बारे में जानकारी थी।
इसके अलावा संयुक्त राज्य परमाणु कार्यक्रम; सैन्य हमले के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों की संभावित कमजोरियां; और विदेशी हमले की प्रतिक्रिया में संभावित प्रतिशोध की योजना जैसे दस्तावेज भी शामिल हैं।
ट्रंप के खिलाफ पैरवी कर रहे अधिकारियों की दलील है कि इन वर्गीकृत दस्तावेजों का अनाधिकृत खुलासा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों, अमेरिका की सेना की सुरक्षा और मानव स्रोतों और संवेदनशील सूचनाओं के संग्रह की खुफिया विधियों की निरंतर व्यवहार्यता (continued viability) को जोखिम में डाल सकता है।"
द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प अकेले जासूसी अधिनियम (Espionage Act) पर 31 मामलों का सामना कर रहे हैं। इसमें दस्तावेजों के विवरण के मुताबिक अधिकांश दूसरे देशों या अमेरिकी सैन्य क्षमताओं पर एकत्रित खुफिया सूचनाओं का ब्यौरा है।
फाइलिंग में दो विशिष्ट उदाहरणों का विवरण है। इसमें ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेडमिंस्टर, एन.जे. क्लब के व्यक्तियों के साथ अत्यधिक संवेदनशील सामग्री साझा की। इन लोगों के पास सुरक्षा मंजूरी नहीं थी। पहला जुलाई 2021 में आया था।
कहा जाता है कि ट्रम्प ने पेंटागन के अधिकारियों द्वारा व्हाइट हाउस में उनके लिए तैयार की गई "हमले की योजना" को दिखाया और वर्णित किया था। रिकॉर्ड के अनुसार, बैठक में एक लेखक, एक प्रकाशक और दो स्टाफ सदस्य शामिल थे।
ट्रंप के खिलाफ मामले में सीएनएन ने पहले शुक्रवार को ऑडियो के ट्रांसक्रिप्ट पर रिपोर्ट किया था, जिसमें ट्रम्प ने स्वीकार किया था कि दस्तावेज़ गुप्त था। हालांकि, उन्होंने राष्ट्रपति रहते हुए इसे सार्वजनिक नहीं किया था।
इसी मामले में समाचार एजेंसी पीटीआई ने एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से बताया कि ट्रम्प ने जिस जज को नियुक्त किया था, जिन्हें पहले दस्तावेजों की जांच में आलोचना का सामना करना पड़ा, उन्हीं को आपराधिक मामले की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है।
-
Trump Alone At Hormuz: जंग में अकेले पड़े ट्रंप! NATO देशों ने भी फेर लिया मुंह, अब चीन को दिया बड़ा लालच -
'न सीजफायर मांगा, न बातचीत करेंगे', ट्रंप को ईरान की दोटूक! अराघची ने अमेरिका पर लगाए युद्ध शुरू करने के आरोप -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ












Click it and Unblock the Notifications