कॉल सेंटर फर्जीवाड़ा: अमेरिका में 61 पर अभियोग दर्ज
भारत से संचालित कॉल सेंटरों से अमेरिकियों से ठगे जा चुके करोड़ों।
अमेरिका। अमेरिकी न्याय विभाग ने भारत स्थित कॉल सेंटर घोटाले में शामिल होने को लेकर 61 व्यक्तियों तथा इकाइयों पर अभियोग लगाया है

पिछले दिनों ठाणे में फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए अमेरिकियों से करोड़ो रुपये ठगे जाने के बाद अमेरिकी जांच एंजेसियां हरकत में आ गई हैं।
अमेरिकी न्याय विभाग ने भारत स्थित कॉल सेंटर से जुड़े करोड़ों डॉलर के घोटाले में शामिल होने को लेकर 61 व्यक्तियों तथा इकाइयों पर अभियोग लगाया है। इसमें बड़ी संख्या भारतीय नागरिकों और देश में चलने वाले कॉल सेंटर की है।
ठाणे में अमेरिकियों से ठगे थे 239 करोड़
जिन लोगों पर अभियोग लगा है, उनमें से 20 को गुरुवार को अमेरिका में गिरफ्तार किया लिया गया है। भारत में 32 लोगों तथा पांच कॉल सेंटर पर घोटाले में शामिल होने का अभियोग लगाया गया है।
हाल ही में ठाणे में कॉल फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश हुआ था। जिसमें 6500 अमेरिकियों से 239 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया था।
इस कॉल सेंटर के सरगना के पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद उसने कई राज खोले हैं। इससे पहले अहमदाबाद में भी फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकियों को ठगने का मामला सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications