'लोकतंत्र को कुचलना बंद करो', US Capitol Building में हिंसा पर क्या बोले दुनिया भर के नेता?

US Capitol Building Violence: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में कैपिटल बिल्डिंग उस भवन का नाम है जिसमें अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट स्थित है। बुधवार को इसी कैपिटल बिल्डिंग में जमकर हिंसा हुई है। बुधवार कैपिटल बिल्डिंग में बीते 3 नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर मुहर लगाने के कार्यवाही चल रही थी इसी समय हंगामा शुरू हो गया। ट्रम्प समर्थक चुनाव नतीजे बदलने की मांग करते हुए बिल्डिंग के अंदर घुस गए। इस दौरान वे हथियार भी लिए हुए थे। कांग्रेस को इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की गिनती रोकनी पड़ी। सांसदों को सुरक्षित करने के लिए बिल्डिंग को लॉकडाउन में लेना पड़ा। इस हिंसा में एक महिला की मौत हुई है। कैपिटल बिल्डिंग में हमले की अमेरिका में भारी आलोचना हो रही है। वहीं विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र में सत्ता हस्तांतरण के दौरान हिंसा की दुनिया भर के नेताओं ने भी निंदा की है।

Boris Johnson

Recommended Video

    US Violence : Donald Trump समर्थकों का कैपिटल बिल्डिंग में हंगामा,एक महिला की मौत | वनइंडिया हिंदी

    ब्रिटेन के पीएम ने कहा शर्मनाक
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसे शर्मनाक बताया। अपने ट्विटर पर जॉनसन ने लिखा "अमेरिकी कांग्रेस में हुई घटना शर्मनाक है। अमेरिका दुनिया भर में लोकतंत्र के लिए खड़ा होता है और इसलिए अब ये जरूरी है कि वहां पर सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण और व्यवस्था के अनुसार होना चाहिए।"

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक रॉब ने लिखा "अमेरिका ने लोकतंत्र में एक बड़ा सम्मानपूर्ण स्थान बनाया है और वहां पर कानूनी और सही तरीके से सत्ता हस्तांतरण के खिलाफ हिंसक प्रयास की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

    यूरोपीय यूनियन ने की निंदा
    यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति के प्रमुख ने अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला बताते हुए इसकी निंदा की है। जोसेप बॉरेल ने ट्वीट किया कि "दुनिया की नजर में आज की रात अमेरिकी लोकतंत्र कब्जे में नजर आ रहा है।" उन्होंने आगे लिखा "ये अमेरिका नहीं है। 3 नवम्बर को हुए चुनाव के नतीजों का सम्मान होना चाहिए।"

    फ्रांस

    राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है "हम उन कुछ लोगों, जो लोकतंत्र पर सवाल कर रहे हैं, की हिंसा के सामने हार नहीं सकते।" एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा "वाशिंगटन में आज जो हुआ वह अमेरिकन नहीं है।"

    फ्रांस के विदेश मंत्री जीन यूव्स ली ड्रायन ने इसे लोकतंत्र पर गम्भीर हमला कहा है। ली ने ट्वीट किया "अमेरिकी संस्थान में हिंसा लोकतंत्र पर एक गम्भीर हमला है। मैं इसकी निंदा करता हूं। अमेरिकी लोगों की इच्छा और उनके वोट का सम्मान होना चाहिए।"

    जर्मनी
    जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने ट्रम्प समर्थकों से लोकतंत्र को कुचलना बंद करने की अपील की है। मास ने लिखा "ट्रम्प और उनके समर्थकों को अमेरिकी लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहिए और लोकतंत्र को कुचलना बंद करना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा लोकतंत्र के दुश्मन वाशिंगटन डीसी से ये दुर्लभ दृश्य देखकर खुश होंगे। भड़काऊ शब्द हिंसा में बदल जाते हैं।"

    कनाडा ने कहा लोकतंत्र पर हमला
    प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए निंदा की है। उन्होंने लिखा "कनाडा के लोग हमारे सबसे निकट सहयोगी और पड़ोसी अमेरिका में लोकतंत्र पर हमले से काफी परेशान और दुखी हैं।"

    आस्ट्रेलिया
    प्रधानंमत्री स्कॉट जॉनसन ने लिखा "हम इस हिंसा की निंदा करते हैं और महान अमेरिकी लोकतांत्रिक परम्परा के अनुसार नवनिर्वाचित प्रशासन को शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं।"

    नॉटो
    अमेरिका और यूरोपीय देशों के सैन्य गठबंधन नॉटो के प्रमुख जेन्स स्टॉलनबर्ग ने ट्वीट किया "वाशिंगटन डीसी से आश्चर्यचकित कर देने वाला नजारा है। हर हाल में लोकतांत्रिक चुनाव के नतीजे को सम्मान होना चाहिए।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+