पाकिस्तान: राष्ट्रपति के बाद अब अमेरिका ने सरकार से जल्द चुनाव कराने को कहा, ब्रिटेन ने भी दे डाली नसीहत

पाकिस्तान में आम चुनाव की तारीख को लेकर राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त सिंकदर सुल्तान राजा को चिट्ठी लिखे जाने के बाद अब अमेरिका ने भी पाकिस्तान से समय पर, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के सुझाव से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। विदेश विभाग ने पाकिस्तान से "पाकिस्तान के कानूनों के अनुरूप चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने" का भी आग्रह किया है।

US asks Pakistan to hold election

प्रवक्ता मिलर ने पत्रकारों से कहा, "जैसा कि हम दुनिया भर के देशों के साथ करते हैं, हम पाकिस्तान से स्वतंत्र और निष्पक्ष - स्वतंत्र और निष्पक्ष और समय पर चुनाव कराने और मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता और कानून के शासन का सम्मान करने का आग्रह करते हैं।"

एक दिन पहले राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा को पत्र लिखकर चुनाव की कट-ऑफ तारीख का जिक्र किया था। डॉ अल्वी ने कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मार्गदर्शन लेना चाहिए।

राष्ट्रपति अल्वी ने कहा कि 9 अगस्त, 2023 को तत्कालीन प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर उनके द्वारा नेशनल असेंबली को भंग कर दिया गया था। नेशनल असेंबली (पाकिस्तानी संसद) भंग होने के 89वें दिन छह नवंबर को आम चुनाव होने चाहिए।

अमेरिका के अलावा पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने भी स्वतंत्र चुनाव कराने की बात कही है। बुधवार को पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट ने भी इस्लामाबाद में सीईसी सिकंदर सुल्तान राजा के साथ बैठक में पाकिस्तान में स्वतंत्र, विश्वसनीय, पारदर्शी और समावेशी चुनावों पर जोर दिया।

ब्रिटिश दूत ने संघीय राजधानी में चुनाव आयोग में सीईसी के साथ बैठक के बारे में एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कि वह और सीईसी इस बात पर सहमत हैं कि पाकिस्तान के लिए "कानून के अनुरूप स्वतंत्र, विश्वसनीय, पारदर्शी और समावेशी चुनाव" देखना महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा, विधानसभाओं के विघटन से कुछ दिन पहले काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट (सीसीआई) द्वारा 7वीं जनसंख्या और आवास जनगणना 2023 को मंजूरी दिए जाने के बाद देश में आम चुनावों में देरी होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+