Israel-Hamas War: इजराइल को 3.5 बिलियन डॉलर के और हथियार देगा अमेरिका, गाजा में जारी रहेगा नरसंहार?

Israel-Palestine conflict: अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा करते हुए कहा है, संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल को अमेरिकी निर्मित हथियारों और सैन्य उपकरणों पर खर्च करने के लिए अतिरिक्त 3.5 बिलियन डॉलर भेजेगा। अमेरिका की तरफ से ये घोषणा उस वक्त की गई है, जब एक स्कूल पर हुए इजराइली हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा है, कि विभाग ने गुरुवार को कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को सूचित किया है, कि बाइडेन प्रशासन इजरायल को अरबों डॉलर का विदेशी सैन्य वित्तपोषण जारी करने का इरादा रखता है।

Israel-Hamas War

अमेरिकी मीडिया ने सबसे पहले इस धनराशि के जारी होने की सूचना दी है, जो अप्रैल में कांग्रेस द्वारा पारित इजरायल के लिए 14.5 बिलियन डॉलर के सप्लीमेंटल बजट से जारी की जाएगी। पूरक बजट इजरायल को दी जाने वाली वार्षिक अमेरिकी सैन्य सहायता में $3 बिलियन से ज्यादा है।

नई वित्तीय सहायता का एक हिस्सा इजराइली सैन्य इकाई को जाएगा, जिस पर कब्जे वाले पश्चिमी तट में फिलिस्तीनियों के खिलाफ मानवाधिकारों का हनन करने का आरोप है। विदेश विभाग ने कहा था, कि उसने इकाई को प्रतिबंधित करने के खिलाफ फैसला किया था और अगर प्रतिबंध लगता, तो पहली बार किसी इजराइली यूनिट पर प्रतिबंध लगता और वित्तीय मदद रोका जाता, लेकिन अमेरिका ने अब कहा है, कि उस यूनिट के खिलाफ इजराइल सरकार के एक्शन से वो संतुष्ट है और उसे "प्रभावी रूप से सुधारा गया है।"

हालांकि अमेरिका ने उस यूनिट का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है, कि यह इजराइल की 'नेतजा येहुदा बटालियन' है, जो ऐतिहासिक रूप से कब्जे वाले वेस्ट बैंक में स्थित है।

बटालियन और इसके कुछ सदस्यों को फिलिस्तीनी नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार से जोड़ा गया है, जिसमें 2022 में यूनिट द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद 78 वर्षीय फिलिस्तीनी-अमेरिकी व्यक्ति की मौत भी शामिल है।

नेतजा येहुदा को हरी झंडी तब मिली, जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अप्रैल में सार्वजनिक किए गए एक निष्कर्ष में तय किया, कि एक इजरायली सेना बटालियन ने फिलिस्तीनियों के खिलाफ गंभीर मानवाधिकारों का हनन किया है, जिसके बाद विदेशी बलों को अमेरिकी सैन्य सहायता से संबंधित अमेरिकी कानून के तहत जांच शुरू हो गई, जिसे 'लेही कानून' के रूप में जाना जाता है।

हालांकि बटालियन से संबंधित दुर्व्यवहार के नतीजों पर रिपब्लिकन सांसदों के विरोध को देखते हुए, एंटनी ब्लिंकन ने कहा, कि वह यूनिट को सहायता जारी रखने की अनुमति देंगे, ताकि इजराइल को गलत कामों को सुधारने के लिए समय मिल सके।

Israel-Hamas War

क्या गाजा में जारी रहेगा इजराइली सैन्य अभियान?

बाइडेन प्रशासन ने पहले तय किया था, कि इजराइल को सैन्य मदद नहीं दी जाएगी, लेकिन अब एंटनी ब्लिंकन के बयान से पता चलता है, कि बाइडेन प्रशासन ने पलटी मार दी है। अमेरिका ने उस वक्त इजराइल को भारी सैन्य मदद देने की घोषणा की है, जब गाजा युद्ध में हजारों फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत के बाद इजराइल की आलोचना बढ़ गई है।

इजराइली सेना पर गाजा और कब्जे वाले पश्चिमी तट, दोनों ही जगहों पर फिलिस्तीनियों के खिलाफ कई मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगाया गया है, जिसमें घरों, अस्पतालों और स्कूल आश्रयों स्थलों पर हमले शामिल हैं, जिनमें नागरिकों की अंधाधुंध हत्या हुई है। इसके अलावा, इजराइल पर फिलीस्तीनी कैदियों को प्रताड़ित करने और सैकड़ों हजारों विस्थापित फिलिस्तीनियों तक पानी, भोजन और चिकित्सा आपूर्ति की सप्लाई रोकने के भी आरोप हैं।

हाल ही में, 10 इजरायली सैनिकों पर एक इजरायली जेल शिविर में एक फिलिस्तीनी बंदी के साथ क्रूर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया गया था, जिसे वीडियो में कैद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+