US Sanctions Turkey: अमेरिका ने तुर्की पर लगाए प्रतिबंध, रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने को लेकर विवाद
US Sanctions Turkey: अमेरिका ने तुर्की पर लगाए प्रतिबंध, रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने को लेकर विवाद
US Sanctions Turkey: अमेरिका (US) ने तुर्की (Turkey) पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। तुर्की पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने का फैसला अमेरिका ने सोमवार (14 दिसंबर) को लिया है। रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम (Missile System) खरीदने की वजह से अमेरिका ने यह फैसला लिया है। अमेरिका द्वारा तुर्की पर लगाए प्रतिबंधों में सबसे ज्यादा 'प्रेजिडेंसी ऑफ डिफेंस' को टारगेट किया गया है। अमेरिका ने 'प्रेजिडेंसी ऑफ डिफेंस' के कई अधिकारियों को भी बैन किया है।

तुर्की पर प्रतिबंध लगाते हुए अमेरिका ने कहा है, हमारे साथ तत्काल प्रभाव से तालमेल लगाकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश करें। अमेरिका ने एसएसबी के अध्यक्ष इस्माइल, उपाध्यक्ष फारूक यिगित , दिमीर सहित खई लोगों पर वीजा प्रतिबंध सहित कई तरह के अन्य प्रतिबंध भी लगाए हैं। अमेरिका विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अलग-अलग धाराओं के तहत लगाए गए प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है।
तुर्की के कुछ लोगों पर प्रतिबंधों के ऐलान के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है, ''आज की कार्रवाई एक साफ संदेश देता है कि अमेरिका के सहयोगी पूरी तरह से CAATSA के सेक्शन 231 को पालन करेंगे।'' उन्होंने कहा कि तुर्की अमेरिका का एक मूल्यवान सहयोगी है और उसे इस समस्या का जल्द समाधान कर लेना चाहिए।
बता दें कि अमेरिका कुछ वक्त से तुर्की से S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने को लेकर नाराज है। अमेरिका ने साफ किया है कि तुर्की ने सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम खरीदकर नियमों को तोड़ा है। तुर्की ने रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम 2019 में खरीद की थी।












Click it and Unblock the Notifications