सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है विश्व, कोरोना महामारी के खिलाफ एकजुट होने की अपील: UNSG
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के गहराते हुए संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरुवार को बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण पर चर्चा की। इससे पहले परिषद में महामारी को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं की गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई और विश्व को इस महामारी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की गई।
Recommended Video
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस बैठक में UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि विश्व का हर देश अब कोविड19 महामारी के विनाशकारी परिणाम भुगत या उनसे जूझ रहा है। हजारों लोगों की जानें चली गई है। परिवार बिखर गए हैं। दुनियाभर के देशों के अस्पताल खचाखच भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक स्वास्थ्य संकट हैं, जो सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके निहितार्थ कहीं अधिक दूरगामी हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वभर के देश की सरकारों का ध्यान इस महामारी की ओर है, ऐसे में आतंकवादियों का समूह हमला करने का अवसर बना सकता है। एंटोनियों गुटेरेस ने कहा कि कोविड19 द्वारा उजागर की गई कमजोरियों और तैयारियों में देरी और कमी हमें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि बायोटेरोरिस्ट हमले कैसे हो सकते हैं और इसके जोखिमों को बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी देश और सरकार कोरोना वायरस जैसे विषैले उपभेदों से लड़ने में सक्षम नहीं हैं, ऐसे में यह दुनिया भर में तबाही मचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड19 के शांति और सुरक्षा निहितार्थ को कम करने के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के बाद से दुनिया ने अपने सबसे गंभीर चुनौती का सामना किया। हम सभी इसके झटके से उबरने करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी के कारण नौकरियां गायब हो गई हैं। लोगों के व्यवसाय छिन गए हैं। हमारे दैनिक जीवन में मौलिक और कठोर बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व को इसके लिए एकजुट होना होगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के गंभीर खतरे के बीच संयुक्त राष्ट्र राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्य देश गुरुवार को चर्चा की। पहली बार संयुक्त राष्ट्र का संगठन कोरोना वायरस पर एक बैठक की गई है।