Pulwama Attack: UNSC ने हमले को बताया कायराना, तमाम देशों से भारत की मदद की अपील
न्यूयॉर्क। पुलवामा आतंकी हमले के बाद युनाइटेड नेसंश सेक्युरिटी काउंसिल ने गुरुवार को इस हमले की कडी आलोचना की। एएनएससी ने इस हमले को कायराना और घृणित बताया है, जिसमे 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए है। यूएनएससी ने तमाम देशों से अपील की है कि वह इस आतंकी हमले के दोषियों को सजा दिलाने में भारत की मदद करें।

सख्त कार्रवाई हो
यूएनएससी ने एक बयान जारी करके कहा कि सेक्यरिटी काउंसिल के सदस्य इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जम्मू कश्मीर में आत्मघाती हमला एक कायराना और घृणित कृत्य है, जिसमे सीआरपीएफ के 40 जवानों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए, जिसकी जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली है। तमाम देशों से यूएनएससी ने भारत की मदद करने की अपील की है। काउंसिल ने कहा है कि आतंकी हमले को अंजाम देने के पीछे, साजिशकर्ता, आर्थिक मदद करने वाले, संयोजकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
संबंधित संस्थाएं करे मदद
यूएनएससी ने कहा कि भारत की तमाम देशों और संबंधित संस्थाओं को मदद करनी चाहिए। यूएनएससी ने इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ भी अपनी संवेदना जाहिर की है। काउंसिल की ओर से कहा गया है कि हम इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारों और पीड़ितों के साथ अपनी संवेदना जाहिर करते हैं, साथ ही भारत के लोगों और भारत सरकार के साथ अपनी सहानुभूति प्रकट करते हैं, साथ ही कामना करते हैं कि हमले में घायल जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो।
मध्यस्थता का प्रस्ताव
यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गटरेस ने भारत पाकिस्तान के बीच शांति के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव सामने रखा है। उनके इस प्रस्ताव के बाद यूएनएससी ने यह बयान जारी किया है। आपका बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद अमेरिका, सहित तमाम देशों ने इसकी आलोचना करते हुए भारत के साथ सहानुभूति जाहिर की थी।
इसे भी पढ़ें- डेटिंग ऐप पर हुई लड़ाई तो लड़की ने दी धमकी, दिल्ली में होगा बम धमाका












Click it and Unblock the Notifications