एंटोनियो गुटेरेस बने संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव, अगले साल संभालेंगे कार्यभार
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र संघ के नए महासचिव का चुनाव कर लिया गया है। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव होंगे। गुटेरेस बान की मून की जगह लेंगे। 1 जनवरी 2017 को वो यूएन चीफ का कार्यभार संभालेंगे।
संयुक्त राष्ट्र संघ की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने पिछले सप्ताह बंद कमरे में हुए सत्र में गुटेरेस के नाम को अंतिम मंजूरी के लिए 193 सदस्यीय महासभा के पास भेजने का निर्णय किया था। यूएन के 9वें महासचिव के तौर पर उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2022 तक होगा।
बान के उत्तराधिकारी के तौर पर गुटेरेस के नाम के अनुमोदन के बाद मनोनीत महासचिव की ओर से बयान जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि एंटोनियो गुटेरेस साल 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के तौर पर भी काम किया।
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव नियुक्त किए जाने पर गुटेरेस ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वो कमजोर वर्ग के साछ-साथ आतंकवाद, हिंसा के पीड़ितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उदेश्य विशव् में शांति लाना है।