पृथ्वी को तबाही से बचाने पर महामंथन, UNFCCC COP30 में 2025 के लिए पेश होंगे मेगा प्लान

पृथ्वी पर आए जीवन के संकट को दूर करने के लिए महामंथन होने जा रहा है। समिट दुनियाभर के दिग्गज एकत्र होंगे। सभी 2025 तक पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन पर ब्रेक लगाने के प्लान पर मंथन करेंगे।

COP 30 Climate Change Summit

Photo: Twitter @NasaClimate

UNFCCC COP 30: जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव दुनिया के कई देशों में महामारी या फिर किसी ना किसी आपदा के रूप में आज हमारे सामने आ रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग के जड़ में भी यही है। पृथ्वी की तेजी से बदलती जलवायु को नियंत्रित करने और इसे जीवन के अनुकूल बनाए रखने के लिए दुनिया के सभी देशों के एक्सपर्ट्स ब्राजील में एकत्र हो रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (COP 30) में वर्ष 2025 तक जलवायु में बदलाव की गति पर नियंत्रण के लिए सभी देश अपनी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस समिट के जरिए संयुक्त रूप से दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के उपायों का एक संदेश जाएगा।

पृथ्वी पर तेजी से बदलती जलवायु जीवन पर बुरा असर डाल रही है। ऐसे में दुनिया देश तबाही के मुहाने हैं। जलवायु परिवर्तन पिछले कुछ दशकों के भीतर वैश्विक स्तर पर गंभीर समस्या बन चुकी है। जिससे निपटने के लिए दुनिया के तमाम देश राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

सीओपी समिट इसके लिए एक अहम वैश्विक मंच है। जिसमें दुनियाभर के देशों के दिग्गज एकत्र होते हैं और अपने देश की ओर पर्यावरण संरक्षण के प्लान और अभियानों की चर्चा करते हैं। इस बार दावा किया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन 30 (UNFCCC COP 30) की मेजबानी ब्राजील कर रहा है। समिट के लिए अमेजन क्षेत्र के बेलेम शहर में प्रबंध किए गए हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने एक बयान में कहा था कि ब्राजील अमेजन क्षेत्र में बेलेम शहर में सीओपी 30 की मेजबानी करेगा। ब्राजील सरकार ने बाद में एक बयान में स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र का समर्थन एक प्रक्रिया है। वहीं ब्राजील सरकार ने इस हफ्ते शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अमेजन क्षेत्र के बेलेम शहर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (COP) की मेजबानी किए जाने का समर्थन किया है। फिलहाल UNFCCC COP ने इसकी अब तक पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+