कोरोना वैक्सीन को लेकर UN ने की भारत की तारीफ, कहा- देश की वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर
कोरोना वैक्सीन को लेकर UN ने की भारत की तारीफ, कहा- देश की वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर
UN Secretary General Antonio Guterres on Coronavirus vaccine production: भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई। देश में अभीतक 23 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दे दी गई है। भारत ने वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि कई पड़ोसी देशों को वैक्सीन की मदद भेजी है। जिसको लेकर संयुक्त राष्ट्र ने अपना बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता को लेकर भारत की तारीफ की है। एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि दुनियाभर में वैक्सीन उत्पादन क्षमता भारत की सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारत ग्लोबल वैक्सीनेशन अभियान को पूरा करने में अहम होगा।
Recommended Video

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, ''मुझे लगता है कि भारत की वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर है। मुझे उम्मीद है कि दुनिया समझती है कि इसका पूरी तरह से उपयोग किया जाना चाहिए।''
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बोले, ''हमें पूरी उम्मीद है कि भारत के पास वे सभी उपकरण होंगे जो यह सुनिश्चित करने में एक अहम भूमिका निभाने के लिए आवश्यक हैं कि एक वैश्विक टीकाकरण अभियान संभव है।''
भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के दो वैक्सीन को मंजूरी दी है। दोनों ही कंपनियां बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन का उत्पदान कर रही है। भारत ने अभी तक कई देशों को वैक्सीन भेजा है।
भारत ने अभी तक मालदीव, बांग्लादेश, भूटान,नेपाल, म्यामांर, मॉरीशस, श्रीलंका, ब्राजील, सेशल्स और अफगानिस्तान को कोरोना वैक्सीन की मदद भेजी है। जिसको देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उम्मीद जताई है कि भारत कोरोना ग्लोबल वैक्सीनेश अभियान को पूरा करने में मदद करेगा।
वहीं दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखिज ने बुधवार को ने जानकारी दी है कि भारत से एक फरवरी को कोविड-19 के टीके की 10 लाख खुराक आएंगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आने में 10 से 14 दिन का वक्त लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications