Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ईरान अब कभी भी बना सकता है परमाणु बम, जुटाए सारे सामान, यूएन एजेंसी की सीक्रेट रिपोर्ट से इजराइल में खलबली!

Iran Nuclear Weapon: यूएन एजेंसी की सीक्रेट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है, कि ईरान परमाणु बम बनाने के काफी करीब पहुंच चुका है और वो अब परमाणु हथियार हासिल करने से सिर्फ एक कदम ही दूर है।

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था की एक गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा किया गया है, कि ईरान ने समृद्ध यूरेनियम के अपने भंडार को हथियार-ग्रेड सीमा के करीब तक बढ़ा दिया है, जिसका मतलब है, कि वह पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद परमाणु हथियार का बहुत जल्द निर्माण कर सकता है।

Iran Nuclear Weapon

यूनाइटेड नेशंस की निगरानी संस्था की रिपोर्ट तब आई है, जब ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बीच 2015 में सस्पेंड किए गये सौदे को फिर से शुरू करने पर बातचीत, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की इस महीने हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु होने के बाद रूक गई है।

परमाणु बम बनाने के करीब पहुंचा ईरान

इस समझौते के तहत ईरान चाहता है, कि वो अपने हथियारों के भंडार पर अंकुश लगाने के बदले, अपने विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों से राहत चाहता है। परमाणु कार्यक्रम ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई नियंत्रित करते हैं और हेलीकॉप्टर हादसे में राष्ट्ररति रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की मृत्यु के बाद भी माना जा रहा है, कि ये कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा।

IAEA की रिपोर्ट में कहा गया है, कि 11 मई तक, ईरान के पास 60 प्रतिशत की मात्रा तक 142.1 किलोग्राम (313.2 पाउंड) समृद्ध यूरेनियम जमा हो चुका है, जो फरवरी में संयुक्त राष्ट्र निगरानी संस्था की आखिरी रिपोर्ट के बाद से 20.6 किलोग्राम (45.4 पाउंड) की वृद्धि है। 60 प्रतिशत शुद्धता पर संवर्धित यूरेनियम 90 प्रतिशत के हथियार-ग्रेड स्तर से बस एक टेक्निकल कदम दूर है। IAEA ने पहले भविष्यवाणी की थी, कि ईरान के पास तीन परमाणु बमों के निर्माण के लिए सामान जमा होने वाला है।

IAEA के अनुमान के अनुसार, एक परमाणु हथियार बनाने के लिए 60 प्रतिशत तक संवर्धित, लगभग 42 किलोग्राम यूरेनियम की जरूरत होती है। और बम बनाने के लिए इसे 90 प्रतिशत तक संवर्धित किया जाता है। ईरान का समृद्ध यूरेनियम का कुल भंडार 6,201.3 किलोग्राम (1,3671.5 पाउंड) है, जो IAEA की पिछली रिपोर्ट के बाद से 675.8 किलोग्राम की वृद्धि दर्शाता है और 2015 के सौदे में निर्धारित सीमा से काफी अधिक है।

ईरान के साथ परमाणु वार्ता में मुश्किलें

यह रिपोर्ट, मध्य पूर्व में चल रहे इजराइल-हमास युद्ध को लेकर बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में आई है, क्योंकि इजराइल और ईरान ने पिछले महीने पहली बार एक-दूसरे के क्षेत्र पर सीधे हमले किए थे, जिससे दुनिया भर में तनाव बढ़ गया है। लेकिन, यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट ने इजराइल को परेशान कर दिया है।

IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी, जिन्होंने सहयोग और IAEA सर्विलांस में सुधार लाने के मकसद से ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए इस महीने ईरान की यात्रा की थी, उन्होंने पहले चेतावनी दी थी, कि अगर तेहरान ऐसा करना चाहता है तो "कई" परमाणु बम बनाने के लिए उसके पास हथियार-ग्रेड स्तर तक पर्याप्त यूरेनियम समृद्ध है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 2018 में समझौते से एकतरफा हट जाने के बाद से ईरान ने 2015 के परमाणु समझौते को तोड़ दिया था।

2015 में हुए मूल परमाणु समझौते के तहत, ईरान को सिर्फ 3.67 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम को समृद्ध करने, लगभग 300 किलोग्राम का भंडार बनाए रखने और सिर्फ बहुत ही बुनियादी आईआर -1 सेंट्रीफ्यूज का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी - ऐसी मशीनें जो यूरेनियम गैस को उच्च गति से घुमाती हैं। 2015 के समझौते में तेहरान, आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले परमाणु ऊर्जा पैदा करने के लिए यूरेनियम के संवर्धन को आवश्यक स्तर तक सीमित करने पर सहमत हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+