घर में पनाह देने वाली महिला के पति को लेकर भागी यूक्रेनी लड़की, अब खुद ने बताई पूरी सच्चाई
लंदन, 24 मई: रूस और यूक्रेन में जंग चल रही है। इस बीच एक यूक्रेनी रिफ्यूजी के प्यार में पागल एक ब्रिटिश युवक की लव स्टोरी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि जिस यूक्रेन की लड़की को एक ब्रिटिश परिवार ने अपने घर में पनाह दी थी, उसी लड़की के साथ 10 दिन बाद ब्रिटिश युवक भाग गया है, जिसके बाद अब यूक्रेनी युवती सोफिया कार्कादिम ने टोनी की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोफिया ने दावा किया कि टोनी गार्नेट अपनी जिंदगी से खुश नहीं था।

10 दिन का प्यार 10 साल के रिश्ते पर पड़ा भारी
दरअसल, 22 साल की सोफिया कार्कादिम युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के शहर लविवि से जान बचाकर निकली थी, जिसके बाद इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन के वेस्ट यॉर्कशायर के ब्रैडफोर्ड में रहने वाले सुरक्षा गार्ड 29 वर्षीय टोनी गार्नेट और उसकी पत्नी लोर्ना ने उसकी मदद करते हुए अपने घर में शरण दी थी, लेकिन घर में रहने के दौरान सोफिया, टोनी के करीब आ गई और दोनों ने अपनी लाइफ साथ गुजराने का फैसला किया, जिसके बाद टोनी और लोर्ना का 10 साल का रिश्ता सोफिया के आने के महज 10 दिनों में टूट गया।

सोफिया पर लगा परिवार तोड़ने का आरोप
वहीं जब सोफिया पर दो बच्चों के पिता और एक हंसती खेलती फैमिली को तबाह करने का आरोप लगा तो अब खुद यूक्रेनी युवती ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए टोनी की एक्स वाइफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूक्रेन में आईटी मैनेजर रही सोफिया ने अपने साफ कहा कि लोर्ना के बढ़ते शक ने उसे टोनी की तरफ झुका दिया। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक सोफिया ने कहा कि लोर्ना का लगातार बढ़ता शक और टोनी को दिए जा रहा तनाव हम दोनों को करीब लाया है।

सोफिया ने किया चौंकाने वाला दावा
सोफिया ने द सन से कहा कि हमारे बीच कुछ ऐसा नहीं था, लेकिन उसने लगातार कह-कहकर ऐसी स्थिति बनाई कि हमारे बीच में कुछ चल रहे है तो यह अब उसकी गलती है। सोफिया ने इसका भी दावा किया कि उनके घर में आने से पहले ही दोनों पति-पत्नी का रिलेशन पहले से ही बुरी तरह से लड़खड़ाया हुआ था। सोफिया ने कहा कि जहां तक मेरा सवाल है, उन्होंने मेरे आने से बहुत पहले अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। उनके रिश्ते में गलती थी। इनमें मेरा कोई हाथ नहीं है। लेकिन जब मेरा घर छोड़ने का फैसला था तो टोनी ने मेरे साथ आने का फैसला किया।

परिवार से चल रही थी अनबन
सोफिया के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहता था। इसलिए उसने मेरे साथ भागने का इतना जल्दी फैसला किया। सोफिया ने कहा कि वह और टोनी अब हमेशा साथ रहना चाहते हैं। बता दें कि टोनी गार्नेट ने आखिरकार अपनी पत्नी लोर्ना के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है और अब सोफिया के साथ अपनी आगे की लाइफ का प्लान कर रहे हैं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications