महिला ने यूक्रेनी लड़की को दी घर में शरण, 10 दिन बाद उसी के पति के साथ हुई 'फरार'

लंदन, 21 मई: रूस-यूक्रेन में चल रही भीषण जंग के बीच दर्जनों प्यार भरी कहानी सामने आई है। किसी ने युद्ध के बीच अपने प्यार का साथ देकर शादी रचाई तो किसी ने अपने प्रेमी के साथ देश छोड़कर आगे की जिंदगी बसाई, लेकिन इस बीच एक ऐसी हैरान कर देने वाली लव स्टोरी सामने आई है, जिसने एक घर तो बसाया लेकिन एक घर को उजाड़ भी दिया, क्या है यह प्रेम कहानी पढ़िए पूरी खबर...

यूक्रेन से जान बचाकर यूके पहुंची सोफिया

यूक्रेन से जान बचाकर यूके पहुंची सोफिया

जैसा की पूरी दुनिया को पता है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। लाखों यूक्रेनी लोग अपनी जान बचाकर दूसरे देशों की शरण में जिंदगी गुजार रहे हैं। ऐसी ही 22 साल की सोफिया कार्कादिम खुद को बचाने के लिए यूके पहुंच गई, जहां उसकी मुलाकात सुरक्षा गार्ड टोनी गार्नेट से हो गई, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जो अब सुर्खियां बन गई है।

दो बच्चों के पिता को यूक्रेनी महिला से हुआ प्यार

दो बच्चों के पिता को यूक्रेनी महिला से हुआ प्यार

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक दो बच्चों का पिता एक यूक्रेनी महिला शरणार्थी के साथ घर छोड़कर चला गया। शख्स और उसकी पत्नी ने उस लड़की को अपने घर में रहने के लिए जगह दी थी, जिसके 10 दिनों बाद दोनों लोग घर छोड़कर चले गए। 29 साल के सिक्योरिटी गार्ड टोनी गार्नेट का दिल सोफिया कार्कादिम पर आ गया, जिसके बाद दोनों ने साथ निभाने की कसम खाई। टोनी पहले से शादीशुदा है, जिसकी वाइफ का नाम लोर्ना (28) है और उसके दो बच्चें भी हैं।

जिसे दी शरण, उसी से हुआ प्यार

जिसे दी शरण, उसी से हुआ प्यार

यूके के वेस्ट यॉर्कशायर के ब्रैडफोर्ड में रहने वाले टोनी ने द सन को बताया कि हम अपनी बाकी की लाइफ एक दूसरे साथ बिताने का प्लान कर रहे हैं। इतना ही नहीं 22 साल की सोफिया ने भी कबूल किया कि जैसे ही उसने टोनी को देखा, बस उसकी दीवानी हो गई थी। उसने कहा कि यह बहुत जल्दी हो गया है लेकिन यह हमारी प्रेम कहानी है। मुझे पता है कि लोग मेरे बारे में बुरा सोचेंगे लेकिन ऐसा होता है। मैं देख सकती थी कि टोनी कितना दुखी था। बता दें कि सोफिया युद्ध की शुरुआत में यूक्रेन के ल्वीव शहर से भागकर यूके आ गई थीं, जिसे टोनी ने शरण दी थी।

दोनों ने प्यार को ठहराया सही

दोनों ने प्यार को ठहराया सही

इधर, 29 साल के बच्चों के पिता टोनी की पार्टनर लोर्ना अपने पति के कदम से बाद से काफी दुखी है। लोर्ना और टोनी ने सोफिया को अपने घर में रखा हुआ था, जिसके ठीक दस दिन बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर खुद लोर्ना भी आहत है। टोनी ने द सन से कहा, "मैंने सोफिया के साथ एक ऐसा रिलेशन बनाया है, जैसे मुझे पहले कभी महसूस नहीं हुआ। हम अपनी बाकी की लाइफ भी साथ गुजरना चाहते हैं।" टोनी ने आगे कहा, "मुझे पता है कि लोग सोचेंगे कि यह इतनी तेजी से हुआ है, लेकिन सोफिया और मुझे पता है कि यह सही है।"

युद्ध के बाद शरणार्थियों के लिए आगे आए टोनी

युद्ध के बाद शरणार्थियों के लिए आगे आए टोनी

दरअसल, रूस के यूक्रेन पर आक्रमण तेज होने की वजह से टोनी ने सरकारी रिफ्यूजिंग होमिंग योजना पर साइन किए थे, लेकिन उन्होंने पाया कि आवेदन करने का प्रोसेस बहुत धीमा था, इसलिए उन्होंने मदद की पेशकश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सुरक्षा गार्ड टोनी जो एनएचएस ड्रॉप-इन सेंटर में काम करते हैं, उसकी सोफिया से फेसबुक के जरिए मुलाकात हुई और फिर टोनी वे उसे एक शरणार्थी के तौर पर घर में रहने की बात कही।

ऐसे बढ़ी लव स्टोरी

ऐसे बढ़ी लव स्टोरी

आईटी मैनेजर सोफिया ने बर्लिन की यात्रा की, जहां उसने अपने यूके वीजा के लिए हफ्तों तक इंतजार किया। और अंत में 4 मई को मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई और वेस्ट यॉर्क के ब्रैडफोर्ड में टोनी और लोर्ना के साथ चली गई। लेकिन उसे नहीं पता था कि वो मुलाकात टोनी के साथ प्यार में बदल जाएगी। धीरे-धीरे सोफिया और टोनी के बीच बातचीत बढ़ती गई और दोनों को एक दूसरे के लिए अपने प्यार का अहसास हुआ।

10 साल की शादी पर 10 दिन पड़े भारी

10 साल की शादी पर 10 दिन पड़े भारी

ऐसे में जब लोर्ना ने यह सब कुछ देखो तो चीजें बिगड़ना शुरू हो गई। टोनी ने बताया कि यह बात पिछले शनिवार की है, जब लोर्ना सोफिया पर बिगड़ गई और काफी सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सोफिया के आंसू आ गए। टोनी के मुताबिक उसने लोर्ना से कहा, 'अगर वह जा रही है, तो मैं भी जा रहा हूं'। मुझे पता था कि मैं उसे नहीं छोड़ सकता था। हम दोनों ने अपना बैग पैक किया और एक साथ अपने मम्मी और पापा के घर चले गए।' वहीं लोर्ना के एक दोस्त ने बताया कि वह पूरी तरह से तबाह हो गई है। वह दस साल तक टोनी के साथ रही और दस दिनों में उसका परिवार बिखर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+