Victoria Amelina: रूसी हमले में यूक्रेनी लेखिका की मौत, रेस्टोरेंट में भोजन करते वक्त गिरी मिसाइल
यूक्रेन में बीते सप्ताह रूसी मिसाइल के हमले में एक यूक्रेनी लेखिका की मौत हो गई। इस लेखिका का नाम विक्टोरिया अमेलिना है। इस बात की जानकारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समूह पीईएन ने रविवार को दी।
पीईएन ने बताया कि यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में स्थित क्रामाटोर्स्क शहर में पिछले मंगलवार के मिसाइल हमले में वॉर क्राइम इनवेस्टिगेटर और नोवलिस्ट विक्टोरिया अमेलिना की मृत्यु हो गई।

37 वर्षीय विक्टोरिया अमेलिना, कोलंबियाई लेखकों और पत्रकारों के एक ग्रुप के साथ लोकप्रिय रिया पिज्जा रेस्तरां में भोजन कर रही थीं, इस बीच एक रूसी मिसाइल ने उस रेस्टोरेंट पर हमला कर दिये। इस हमले में 4 बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए और दर्जनों लोग घायल हुए।
इसके बाद बुरी तरह घायल हो चुकी विक्टोरिया को यूक्रेनी शहर डीनिप्रो के मेचनिकोव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीते शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। विक्टोरिया की मौत के बाद इस रूसी हमले में मृतकों संख्या 13 पहुंच गई।
PEN यूक्रेन ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा, "बेहद दुख के साथ, हम आपको सूचित करते हैं कि यूक्रेनी लेखिका विक्टोरिया एमेलिना के दिल ने 1 जुलाई को धड़कना बंद कर दिया। विक्टोरिया के जीवन के अंतिम दिनों में, उसका परिवार और दोस्त उसके साथ थे।"
घायलों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर के मुताबिक विक्टोरिया अमेलिना के सिर में कई जगहों पर फ्रैक्चर हुआ था।
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव में जन्मी अमेलिना ने 2015 में पूर्णकालिक लेखक और कवि बनने से पहले आईटी में अपना करियर शुरू किया। साल 2017 में विक्टोरिया अमेलिना का उपन्यास डोम्स ड्रीम किंगडम प्रकाशित हुआ था।
विक्टोरिया अमेलिना की अंग्रेजी में पहली नॉन-फिक्शन किताब, वॉर एंड जस्टिस डायरी: लुकिंग एट वीमेन लुकिंग एट वॉर, प्रकाशित होने वाली है। फरवरी 2022 में जब यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ तो अमेलिना ने युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण करना शुरू किया था।
विक्टोरिया अमेलिना को यूनेस्को सिटी ऑफ लिटरेचर प्राइज और यूरोपियन यूनियन प्राइज फॉर लिटरेचर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। उनकी कविताओं, गद्य और निबंधों का इंग्लिश, जर्मन, पोलिश और अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications