VIDEO: ब्रिटेन की संसद ने यूक्रेनी राजदूत के लिए बजाई तालियां और दिया स्टैंडिंग ओवेशन
लंदन, 02 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के चलते लाखों लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर है। इस बुरे समय में यूक्रेन को यूरोपीय देशों का साथ मिल रहा है। बुधवार को ब्रिटेन की संसद में एक सत्र बुलाया गया था। जिसमें यूक्रेन की राजदूत वादिम प्रिस्टाइको भी शामिल हुई थीं। इस दौरान ब्रिटेन के सांसदों ने यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए वादिम प्रिस्टाइको के सम्मान में स्टैंडिंग ओवेशन दिया और तालियां बजाकर उनका हौसला अफजाई किया।

कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल ने पुष्टि की कि वादिम प्रिस्टाइको साप्ताहिक चर्चा को देखने के लिए कक्ष के ऊपर गैलरी में बैठे थी। रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सांसदों, अधिकारियों और पत्रकारों ने लगभग एक मिनट तक तालियां बजाईं। सर लिंडसे ने शीर्ष राजनयिक से कहा कि, "हम आम तौर पर इस कक्ष में तालियों की अनुमति नहीं देते हैं लेकिन इस अवसर पर सदन आपके देश के लिए हमारे सम्मान और समर्थन का प्रदर्शन करना चाहता है।
पूर्व पीएम थेरेसा मे, एसएनपी सांसद एलिसन थेलिस और वरिष्ठ कंजर्वेटिव सांसद बिल कैश सहित कुछ राजनेताओं ने यूक्रेन का झंडा नीला और पीला लगाकर यूक्रेन के साथ अपनी एकजुटता जाहिर की। डिप्टी स्पीकर डेम एलेनोर लैंग और टोरी के सांसद जॉन लैमोंट के साथ वादिम प्रिस्टाइको ने सांसदों की सराहना के साथ उनका आभार व्यक्त किया। वहीं बोरिस जॉनसन ने सांसदों से कहा कि रूस ने गलत अनुमान लगाया है, यूक्रेनी लोगों के धैर्य और स्वतंत्र दुनिया की एकता को कम करके आंका है।
बोरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी कहा है। ब्रिटिश पीएम ने कहा, "जो हमने पहले ही व्लादिमीर पुतिन के शासन में देखा है, उन हथियारों के उपयोग में जो वे पहले से ही निर्दोष नागरिकों पर गिरा रहे हैं, मेरे विचार में पहले से ही युद्ध अपराध के रूप में पूरी तरह से योग्य है। इससे पहले ब्रिटिश पीएम बॉरिस जॉनसन ने यूक्रेन के पड़ोसी और ब्रिटेन के यूरोपीय सहयोगी देशों-पोलैंड और एस्टोनिया का मंगलवार को दौरा किया।












Click it and Unblock the Notifications