London में जानलेवा हमला, दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना में तीन लोग जख्मी

रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर वहां चोरी करने के उद्देश्य से आए थे। इस पर मामला बढ़ गया और फिर हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया।

UK (ब्रिटेन) की राजधानी London (लंदन) की व्यस्त सड़कों पर चाकूबाजी (three people stabbed) की घटना हुई है। सेंट्रल लंदन में लीवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास यह जानलेवा हमले की घटना हुई है। खबर के मुताबिक दिनदहाड़े चाकू मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया गया है। घायल तीन लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

लंदन में चाकूबाजी, तीन घायल

लंदन में चाकूबाजी, तीन घायल

लंदन में हुए चाकूबाजी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए सिटी ऑफ लंदन पुलिस ने ट्वीट किया कि उन्हें आज सुबह बिशपगेट के पास एक चाकूबाजी की जानकारी मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस इस घटना के तुरंत बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची। पुलिस के साथ एंबुलेंस भी वहां मौजूद थी। पुलिस ने इस घटना को आतंकी वारदात से जोड़ने से साफ इनकार दिया है। पुलिस ने कहा है कि यह कोई आतंकी घटना नहीं है।

क्या चोरी करने आए थे हमलावर?

क्या चोरी करने आए थे हमलावर?

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर वहां चोरी करने के उद्देश्य से आए थे। इस पर मामला बढ़ गया और फिर हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं, इस वारदात के बाद आसपास खून बिखरा हुआ दिखाई दिया।

आज ही मैक्सिको में गोलीबारी हुई , 18 मारे गए

आज ही मैक्सिको में गोलीबारी हुई , 18 मारे गए

बता दें कि आज ही मैक्सिको में जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में 18 मासूम लोगों की जान चली गई। खबर के मुताबिक गोलीबारी में मारे गए लोगों में मेयर कॉनराडो मेंडोजा उनके पिता जुआन मेंडोजा के साथ 7 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं संदिग्ध आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

(Photo Credit : Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+