सुरक्षा के नजरिए से चीन अभी भी भारत के लिए है चुनौती - रिपोर्ट
नई दिल्ली। सीमा विवाद पर अपनी मुखरता की वजह से सुरक्षा के नजरिए से चीन अभी भी भारत के लिए चुनौती बना हुआ है। यह बात यूनाइटेड किंगडम के थिंक टैंक की रिपोर्ट में सामने आई है।

इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्ट्रैटिक स्टडीज की ओर से जारी किए गए स्ट्रैटजिक सर्वे 2016 में कहा गया है कि बीते साल में भारत के पाकिस्तान और नेपाल से रिश्ते खराब रहे हैं लेकिन सीमा विवाद पर चीन की मुखरता की वजह से वो अभी भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभी भी वो चिंता का प्रमुख मुद्दा है।
चीन के प्रति है कठोर रवैया
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह चिंता का विषय है कि बावजूद चीन के व्यापार में बड़ा साझेदार होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मजबूत व्यापार और निवेश के संबंध बनाने के भी नई दिल्ली में नीति नियंताओं की ओर से चीन के लिए कठोर रवैया है।
वार्षिक सर्वे में कहा गया है कि मौजूदा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अंतर्गत लाइन ऑफ कंट्रोल से जवाबी गोलाबारी, बातचीत में उतार चढ़ाव और पठानकोट एयर बेस पर हुए हमले के कारण भारत पाक के रिश्ते अशांत हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा आतंकवाद, पाकिस्तान से निकलता है जिस पर मोदी ने अपने पूर्ववर्ती सरकारों से ज्यादा कड़ा रुख अपनाया है।












Click it and Unblock the Notifications