ब्रिटेन में Pfizer/BioNTech वैक्सीन को मंजूरी, पीएम बोरिस जॉनसन ने प्रतिबंधों को खत्म करने का किया ऐलान

ब्रिटेन में Pfizer/BioNTech वैक्सीन को मंजूरी, पीएम बोरिस जॉनसन ने दी अहम जानकारी, प्रतिबंधों को खत्म करने का ऐलान

नई दिल्ली। ब्रिटेन में फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। अगले हफ्ते से वैक्सीन देशभर में उपलब्ध हो जाएगी। ब्रिटेन के पीएम बॉरिस जॉनसन ने कहा है कि इस वैक्सीन को लोगों पर पहुंचाने में काफी चुनौतियां हैं। वैक्सीन को -70 डिग्री सेल्सियस पर स्टोर किया जा रहा है, जो एक बड़ा काम है। इस वैक्सीन के प्रत्येक व्यक्ति को दो इंजेक्शन लगाए जाएंगे जो कि तीन सप्ताह में लगेंगे। ऐसे में सभी को वैक्सीनेशन में कुछ महीने का समय लगेगा।

sxsxsx

टीकाकरण पर बोलते हुए यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, हम अति-आशावाद के साथ नहीं रह सकते हैं कि सब ठीक हो गया है और संघर्ष खत्म हो गया है। हालांकि हम कोरोना को लेकर जारी प्रतिबंधों (लॉकडाउन) को समाप्त कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण हिस्सों को हमने आज खोल दिया है।

ब्रिटेन में वैक्सीन को मिली मंजूरी

ब्रिटेन सरकार ने Pfizer-BioNTech की COVID-19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। अगले सप्ताह से इसे देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा। इस कोरोना वैक्सीन को जर्मन कंपनी बायोनटेक और अमेरिकी कंपनी फाइजर ने विकसित किया है। कंपनी के मुताबिक उसकी वैक्सीन 90 फीसदी से ज्यादा असरदार साबित हुई है।

ब्रिटेन सरकार ने कहा कि आज (2 दिसंबर) सरकार ने आज स्वतंत्र मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। अगले सप्ताह से यह पूरे देश में उपलब्ध होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट का कहाना है कि वैक्सीन को मंजूरी देने वाल ब्रिटेन दुनिया का पहला देश है। वैक्सीन बनाने वाली दोनों कंपनियों जर्मन कंपनी बायोनटेक और अमेरिकी कंपनी फाइजर का कहना है कि उन्हें अब तक कोई गंभीर सुरक्षा मुद्दा दिखाई नहीं दिया जिसके बाद टीके के आम लोगों में उपयोग के लिए प्राधिकरण से इजाजत मांगी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+