यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मां कैरलेट जॉनसन वहल का निधन
लंदन, 14 सितंबर। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन वहल की मां शॉर्लेट जॉनसन वाहल का निधन हो गया है। उनकी उम्र 79 वर्ष थीं। परिवार की ओर से बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि जॉनसन वहल अचानक से शांतिपूर्ण तरीके से लंदन के अस्पताल में चल बसीं। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार जॉनसन वाहल जब 40 साल की थीं तो उन्हें पार्किंसन की बीमारी हो गई थी।

बोरिस जॉनसन की मां शॉर्लेट जॉनसन वाहल पेशेवर पेंटर थीं। वर्ष 2008 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं हर रोज पेंटिंग करने की कोशिश करती हूं, हालांकि मुझे ऐसा करने पर अस्पताल जाना पड़ जाता है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपनी मां के बेहद करीब थे। खुद पीएम ने 2019 में कंजर्वेटिव पार्टी के सम्मेलन में अपनी मां का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वह मेरे परिवार की सबकुछ हैं। लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टारमर ने शॉर्लेट जॉनसन के निधन पर दुख जाहिर किया है।
बता दें कि शॉर्लेट ने 1963 में स्टेनली जॉनसन से शादी की थी और शादी के बाद वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की। ऐसा करने वाली वह पहली विवाहित महिला भी बनी थीं। जिसके बाद 1979 में शॉर्लेट का अपने पति से तला हो गया। उनके चार बच्चे थे। रिपोर्ट की मानें तो शॉर्लेट ने 1988 में एक अमेरिकी प्रोफेसर निकोलस वाहल दोबारा शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications