गोवा में छुट्टियां मनाते हुए स्पॉट हुईं ऋषि सुनक की पत्नी, मछुआरे के सवाल पर दिया दिलखुश करने वाला जवाब
स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई एक वीडियो में पेले को अक्षता से बातचीत करते देखा जा सकता है। बाद में मछुआरे ने अक्षता और सुधा मूर्ति के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी डाली।

Image: Twitter
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति अपनी दो बेटियों और मां सुधा मूर्ति के साथ गोवा की राजधानी पणजी से 40 किलोमीटर दूर बेनौलिम तट पर छुट्टियां मनाते देखा गया है। फ्रांसिस फर्नांडीस नाम के एक मछुआरे जिसे 'पेले' के नाम से जाना जाता है, ने बताया कि उसने ब्रिटेन की प्रथम महिला (अक्षता मूर्ति) को उस वक्त तुरंत पहचान लिया, जब उन्होंने इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर 'वाटर स्पोर्ट्स' के बारे में उनसे पूछा।
स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई एक वीडियो में पेले को अक्षता से बातचीत करते देखा जा सकता है। बाद में मछुआरे ने अक्षता और सुधा मूर्ति के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी डाली। आपको बता दें कि अक्षता के पिता नारायणमूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं। यूके पीएम अक्षता मूर्ति के साथ अपनी बातचीत के कुछ अंश साझा करते हुए पेले ने कहा, ''उन्होंने मुझसे पूछा, क्या गोवा में वाटर स्पोर्ट्स सुरक्षित है? 'मैंने उनसे कहा कि मैम, यह 100 प्रतिशत सुरक्षित है' और यदि आप इसका आनंद उठाना चाहती हैं तो मैं आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखूंगा।''
अक्षता के साथ अपनी बातचीत के और विवरण को साझा करते हुए मछुआरे ने कहा, ''हमारी नौका पर सवार होने से पहले, मैंने उनसे कहा कि ब्रिटेन में गोवा के कई लोग रहते हैं और मैं आपसे उम्मीद करता हूं कि वे भी सुरक्षित रहें। अक्षता ने मुस्कुराते हुए इसके जवाब में कहा- हां बिल्कुल।'' पेले ने अक्षता और लेखिका एवं गैर लाभकारी इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति के साथ मुलाकात को एक अच्छा अनुभव बताया।
पेले ने कहा, ''मुझे लगता है कि भारत में प्रत्येक राजनेता को उनसे सीखना चाहिए। वे जमीन से जुड़े हुए लोग हैं।'' सुनक और अक्षता की 2009 में शादी हुई थी और उनकी दो बेटियां -अनुष्का तथा कृष्णा- हैं। पेले उस वक्त चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेनौलिम तट पर मेजबानी की थी।












Click it and Unblock the Notifications